फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student Akanksha became the Executive Officer

Noida News: छात्रा आकांक्षा बनी एक दिन की अधिशासी अधिकारी

Sat, 27 Sep 2025 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:21 PM IST
सार

दादरी में मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 8 की छात्रा आकांक्षा एक दिन के लिए नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी बनी। आकांक्षा ने लोगों की समस्याएं सुनी और स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है।

विज्ञापन
Student Akanksha became the Executive Officer

विस्तार

दादरी(संवाद)। मिशन शक्ति के तहत पीएमश्री कंपोजिट स्कूल दादरी जीटी रोड की कक्षा 8 को छात्रा आकांक्षा को नगर पालिका परिषद दादरी में एक दिन के लिए अधिशासी अधिकारी बनी। कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्या सुनी। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर विशेष सफाई का आयोजन किया।
विज्ञापन


मिशन शक्ति के तहत कार्यालय पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से अधिशासी अधिकारी का काम काज संभाला। अधिशासी अधिकारी बनी आकांक्षा आकांक्षा ने बताया कि एक दिन का ईओ बनकर उन्हें अच्छा लगा। वह बड़े होकर एक शिक्षक बनना चाहती है। अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान निरंतर रूप से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हेमलता शर्मा, अवर अभियंता जयपाल सिंह, अरुण बंसल, नरेंद्र सिंह राठौड़, उत्कर्ष तोमर, उमेश शर्मा, आशीष मिश्रा, तुषार शर्मा, ललित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed