{"_id":"6ae48c6a00015cbcf50f638a","slug":"strong-sales-expected-on-dhanteras-demand-for-lightweight-and-stylish-jewellery-rises-noida-news-c-1-noi1095-4888042-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद, हल्के और स्टाइलिश गहनों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद, हल्के और स्टाइलिश गहनों की बढ़ी मांग
विज्ञापन
एंटिक और रोज गोल्ड फिनिश आभूषणों की ओर बढ़ा रुझान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ज्वेलर्स अब धनतेरस की तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले दो महीने में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इससे बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ी है। ज्वेलर्स को धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। उनका कहना है कि हल्के और आकर्षक डिजाइन वाले गहनों की मांग बढ़ी है। करवाचौथ पर अच्छी बिक्री से कारोबारी उत्साहित हैं। उनके मुताबिक, पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी के बजाय एंटिक और रोज गोल्ड फिनिश के हल्के आभूषण अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
सेक्टर-121 स्थित काउंटी मार्केट की ज्वेलर्स संचालिका चंद्रा केसरवानी के मुताबिक, जुलाई में सोने की कीमत मौजूदा भाव से करीब 14 हजार रुपये अधिक थी। चांदी का भाव भी पहले दो लाख रुपये प्रति किलो से अधिक था। अब यह करीब 1.88 लाख रुपये प्रति किलो है।
सेक्टर-27 मार्केट के ज्वेलर सुनीत मल्होत्रा ने बताया कि कीमतों में कमी का असर करवाचौथ की खरीदारी पर दिखा। इस दौरान ग्राहकों ने सोने के साथ चांदी के आभूषणों में भी दिलचस्पी दिखाई। अब धनतेरस पर भी ऐसी ही खरीदारी की उम्मीद है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए चांदी के गहने किफायती विकल्प बन रहे हैं। इसके चलते ग्राहक कृत्रिम आभूषणों के बजाय असली चांदी के गहने खरीदना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
शादी के लिए टेंपल, रोजाना इस्तेमाल के लिए रोज गोल्ड
चंद्रा केसरवानी के अनुसार, टेंपल ज्वेलरी की मांग शादियों और पारंपरिक आयोजनों तक सीमित है। वहीं, रोजाना पहनने के लिए ग्राहक एंटिक और रोज गोल्ड फिनिश के हल्के डिजाइन पसंद कर रहे हैं। बाजार में 18 और 22 कैरेट सोने के आभूषण तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने में मुख्य रूप से सिक्के उपलब्ध हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस तक खरीदारी का रुझान और बढ़ेगा।
दो महीने में सोना 14 हजार, चांदी 40 हजार रुपये सस्ती
व्यापारियों के अनुसार, जुलाई में वैश्विक परिस्थितियों के चलते सोने-चांदी के दाम में काफी उतार-चढ़ाव रहा। धनतेरस से पहले कीमतों में आई गिरावट का असर बिक्री पर दिख रहा है। 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 14 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई है। वहीं, चांदी करीब 40 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। इसी वजह से ग्राहक चांदी की बालियां, पायल और अन्य आभूषण भी खरीद रहे हैं।
कारोबारियों की राय
सोने-चांदी के गिरते दाम के चलते करवाचौथ पर अच्छी बिक्री हुई। इधर बुकिंग की संख्या बढ़ी है। -चंद्रा केसरवानी, सेक्टर-121 काउंटी मार्केट
पिछले कुछ महीनों से सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव हो रहा था। मौजूदा कीमतों से राहत मिली है। -सुनीत मल्होत्रा, सेक्टर-27 अट्टा मार्केट
हल्की ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है। ग्राहक यह भी ध्यान रख रहे हैं कि खरीदारी का असर उनकी जेब पर न पड़े। -संचित मल्होत्रा, सेक्टर-27 मार्केट
शाम होते ही बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। यह अच्छा संकेत है। हल्की ज्वेलरी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। -पंकज त्यागी, भंगेल मार्केट