फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strong arrangements to prevent nuclear, chemical, biological and radiological attacks

Noida News: न्यूक्लियर, केमिकल, जैविक व रेडियो लॉजिकल हमले रोकने के पुख्ता इंतजाम

Wed, 29 Oct 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Strong arrangements to prevent nuclear, chemical, biological and radiological attacks
-प्रधानमंत्री की सुरक्षा को संभालने दिल्ली पुलिस के आठ डीसीपी मुस्तैद
विज्ञापन

-आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी
- 1500 जवान और 50 से ज्यादा कमांडो संभालेंगे कमान
- रोहिणी व आसपास के इलाकों में दोपहर में जाने से बचें
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के आठ से ज्यादा पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संभालेंंगे। न्यूक्लियर, केमिकल, जैविक, रेडियोलॉजिकल और एक्सप्लोसिव हमले से निपटने के हाईटेक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एंट्री डोन सिस्टम तैनात कर उसे सक्रिय कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती। ऐसे में दिल्ली पुलिस के 1500 से ज्यादा व 50 से ज्यादा कमांडों जापानी पार्क की सुरक्षा संभालेंगे। दिल्ली पुलिस की माने तो प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जापानी पार्क जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर तक रोहिणी, जापानी पार्क आदि इलाकों से बचने की सलाह दी है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आर्य समाज शुक्रवार को जापानी पार्क में 150 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने सभी सुरक्षा कदम उठाए हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की सुरक्षा जिम्मा आठ डीसीपी को दिया गया है। ये डीसीपी जोन के हिसाब से सुरक्षा को संभालेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री के रूट, जापानी पार्क, रोहिणी से जापानी पार्क तक रूट आदि की सुरक्षा के लिए भारी संख्या जवान तैनात किए जाएंगे। सिफ 1500 जवान ही कार्यक्रम स्थल जापानी पार्क की ही सुरक्षा संभालेंगे। इसके लिए आधुनिक हथियारों के साथ 50 से ज्यादा कमांडो तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के आवागमन को रोकने के लिए केमिकल- न्यूक्लियर-बायोलॉजिक हमले को रोकने के लिए सिस्टम को तैनात किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री दुश्मन देश व आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने एक सप्ताह पहले ही जापानी पार्क को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
30 अक्टूबर से 02 नवंबर तक रोहिणी व आसपास के इलाकों से बचे
आर्य सामाज का 150 वां स्थापना दिवस के चलते जापानी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 30 अक्टूबर से 02 नवंबर तक रोहिणी व आसपास के इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। इस कार्यक्रम व उन्हें आने वाले वीआईपी के चलते विशेष यातायात व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में भारी यातायात और भीड़भाड़ की उम्मीद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स कर जानकारी दी है कि 30 अक्टूबर - 02 नवंबर, 2025 को सुबह 6.00 बजे से रात 10.00 बजे तक ट्रैफिक बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा।

---
यहां प्रतिबंध रहेगा-
-स्वर्ण जयंती पार्क और उससे सटे क्षेत्र बंद रहेंगे।
-भगवान महावीर रोड, केएनके मार्ग और जोडऩे वाली सड़कों (एचएल परवाना, बवाना, कंझावला, आदि) पर यातायात प्रभावित रहेगा।
-रोहिणी की ओर जाने वाली सड़कों पर व्यावसायिक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
--
पुलिस की सलाह-
-प्रभावित मार्गों से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं।
---
वैकल्पिक मार्ग-
रोहिणी के निवासी निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं:
महाराजा अग्रसेन मार्ग,दहिया बादशाह रोड व अन्य वैकल्पिक मार्ग।ट्रैफिक नियमों का पालन करें और गलत दिशा में गाड़ी चलाने या लेन उल्लंघन से बचें। जहां भी संभव हो, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। दिल्ली मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों को प्राथमिकता दें। जरूरत पड़ने पर वास्तविक समय के अपडेट और सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से निम्नलिखित चैनलों के माध्यम से जुड़ें:
वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/dtptraffic
प्लेटफ़ॉर्म एक्स: https://x.com/dtptraffic
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/dtptraffic
व्हाट्सएप: 8750871493
हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444पर ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed