फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stripped off drunk and entered another flat, molesting girls

Noida News: नशे में कपड़े उतारकर दूसरे फ्लैट में घुसा, युवतियों से की छेड़खानी

Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Stripped off drunk and entered another flat, molesting girls
नशे में कपड़े उतारकर दूसरे फ्लैट में घुसा, युवतियों से की छेड़खानी
विज्ञापन

- सेक्टर-45 स्थित सोसाइटी में हुई वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-45 स्थित सोसाइटी में शुक्रवार रात नशे में धुत युवक कपड़े उतारकर दूसरे फ्लैट में घुस गया। आरोपी युवतियों से छेड़खानी करने लगा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आरोपी वरुण पांडेय को दबोच लिया। आरोपी पेशे से वकील है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-45 स्थित सोसाइटी की फ्लैट निवासी युवती के घर उसकी दोस्त पहली बार रुकने आई थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक किसी ने दरवाजा खटखटाया। युवती ने दरवाजा खोला। सामने नशे के धुत युवक बगैर कपड़ों के खड़ा था। उसने युवती का हाथ पकड़ा और खींचते हुए अंदर घुसने की कोशिश की। शोर सुनकर दोस्त दरवाजे पर आई। दोनों ने किसी तरह आरोपी को बाहर कर दरवाजे को बंद कर दिया। आरोप है कि युवती ने सोसाइटी के मेनटेनेंस को फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने फ्लैट ब्रोकर और 100 नंबर पर काल की।
विज्ञापन

करीब 15-20 मिनट बाद ब्रोकर सोसाइटी के मेंटेनेंस वालों के साथ आया और उन्होंने ढूंढना शुरू किया। आरोपी लिफ्ट में था। फ्लोर पर कैमरा नहीं होने के चलते उसे ढूंढने में देरी हुई। पुलिस की जांच में आरोपी युवक की पहचान वरुण पांडेय के रूप में हुई। आरोपी पेशे से वकील है वह अपने दोस्त प्रभात कुमार के फ्लैट में आया हुआ था। आरोप है कि वरुण के पकड़े जाने पर प्रभात और उसकी पत्नी ने भी युवतियों के साथ अभद्रता की। पुलिस ने वरुण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed