फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strike against e-registration system continues for the seventh day.

Noida News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में हड़ताल सातवें दिन भी जारी

Wed, 17 Jun 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Strike against e-registration system continues for the seventh day.
फोटो है
विज्ञापन

ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में हड़ताल सातवें दिन भी जारी
नोएडा। नोएडा बार एसोसिएशन सेक्टर-33 की ओर से ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में चल रही हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। इस दौरान अध्यक्ष प्रवीन डेढ़ा के नेतृत्व में प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही सरकार की ओर से लागू की जा रही ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों एवं स्टाम्प विक्रेताओं ने कहा कि ई-पंजीकरण व्यवस्था से पारंपरिक व्यवस्था एवं उससे जुड़े हजारों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने और संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed