फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strict action against violators

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती

Thu, 06 May 2021 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Strict action against violators
पुन्हाना/पिनगवां। कोरोना का कहर आए दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसा लगता है लोगों के दिलों से महामारी का डर निकल गया है। लोग बेवजह बाजारों में घूमने निकल रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लोगों के जरूरी सामान खरीदने के लिए सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का समय मुकर्रर किया है। उसके बावजूद लोग दो बजे के बाद भी मौज मस्ती के लिए घरों से निकल रहे हैं। बृहस्पतिवार को पिनगवां पुलिस ने दो बजे के बाद ढ़ाणा मोड़, तेड मोड़, शिकरावा मोड़ और पुन्हाना-बडकली रोड पर नाका लगाकर चेकिंग शुरू की। बेवजह घर से निकले लोगों के चालान काटे गए। पुन्हाना शहर में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। जगह जगह चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना परमिशन घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसका वाहन भी जब्त किया जाएगा। लोगों से आह्वान किया कि अपने घरों में सुरक्षित रहे। बिना जरूरी कार्य घरों से न निकलें। लोगों के राशन, फल, सब्जी, दूध आदि आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए प्रशासन ने समय तय कर रखा है। लोगों को तय समय के अंदर ही अपनी जरूरत का सामान खरीदना होगा। वहीं जो भी दुकानदार तय समय के बाद दुकान खोलेगा उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed