{"_id":"5fecb9138ebc3e3eb07fba3a","slug":"strict-action-against-copycatists-in-htet-commissioner-mewat-news-noi55695463","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट में नकल करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट में नकल करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई : उपायुक्त
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा>
- फोटो : Mewat
एचटेट में नकल करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई : उपायुक्त
नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बुधवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की तैयारियों के संबंध में जिला सचिवालय परिसर में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में दो और तीन जनवरी को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा में परीक्षार्थियों को नकल करवाने और लापरवाही बरतने वाले केंद्र संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा निर्धारित समय के अनुरूप ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करें। निर्धारित समय के बाद कोई भी विद्यार्थी केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। केंद्र में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का पहचान पत्र जारी किया जाएगा। बिना पहचान पत्र किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को पीजीटी लेवल-3 की परीक्षा शाम तीन से शाम 5 30 बजे तक और लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा 3 जनवरी को सुबह दस से साढ़े बारह बजे तक होगी। लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा तीन जनवरी को दोपहर 3 से साढ़े पांच बजे तक आयोजित होगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र में पेपर वीडियोग्राफी के तहत खोले जाएं। साथ ही बोर्ड के नियमानुसार ही सेंटर में सीटिंग प्लान बनाई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान यदि किसी रूम से परीक्षार्थी पेपर बाहर लेकर जाता है तो संबंधित ड्यूटी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने बताया कि जिले में पात्रता परीक्षा के लिए 9 शिक्षण संस्थानों में 9 सेंटर बनाए गए हैं। इस मौके पर नूंह एसडीएम संजीव कुमार और उप पुलिस अधीक्षक सुधीर तनेजा सहित परीक्षा केंद्र अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो : परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक करते उपायुक्त।