फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strength check of buildings not done till now

अब तक नहीं हुई इमारतों की मजबूती की जांच

Tue, 12 Jul 2022 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Strength check of buildings not done till now
नोएडा। सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट ट्विन टावर के आसपास के टावरों में रहने वाले लोगों की सांसें अब भी थमी हुई हैं। अंतिम ब्लास्ट का दिन (21 अगस्त) करीब आ रहा है, लेकिन अब तक टावरों का स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं कराया गया है। इस बारे में कई बार शिकायत की गई। प्राधिकरण ने आदेश जारी किए गए, लेकिन बिल्डर ने कोई रिपोर्ट नहीं दी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि स्ट्रक्चरल ऑडिट कराई ही नहीं जा रही है, जबकि प्राधिकरण और अन्य एजेंसियों को लग रहा है कि रिपोर्ट देने में देरी की जा रही है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि आरडब्ल्यूए को सोसाइटी सौंपने के बाद इस तरह के काम आरडब्ल्यूए को कराने होते हैं। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण और बिल्डर से ऑडिट कराने को कहा है। एमराल्ड कोर्ट का बेसमेंट जर्जर हालत में है। यहां कहीं दरार तो कहीं प्लास्टर उखड़ा हुआ है। कहीं-कहीं सरिया दिख रहा है जिसमें जंग लगी हुई है। इस बारे में एमराल्ड कोर्ट की निवासी प्रीति जैन ने बताया कि एक बार पहले आरडब्ल्यूए ने इस तरह का ऑडिट कराया था, लेकिन अब दोबारा ऐसा कुछ हो रहा है, उसकी जानकारी में नहीं है। हालांकि इमारतों की मजबूती की जांच कराने को लेकर उनकी भी राय स्पष्ट है। यह अंतिम ब्लास्ट से पहले हो जाना चाहिए। इस बारे में प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी का कहना है कि अगर इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं कराया जाता है तो इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी जाएगी। निवासियों की मांग के बावजूद बिल्डर की ओर से इस काम को नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed