{"_id":"68a49ec80a4a6d7f890c2ddb","slug":"stray-dogs-will-get-food-and-shelter-in-the-shelter-home-noida-news-c-23-1-lko1064-72152-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शेल्टर होम में लावारिस कुत्तों को मिलेगा खाना व आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शेल्टर होम में लावारिस कुत्तों को मिलेगा खाना व आशियाना
विज्ञापन
- प्राधिकरण क्षेत्र में तीन डॉग शेल्टर होम बनाए जाने के लिए जगह तय, एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू
- पौवारी, जलपुरा और चूहरपुर में जमीन देगा प्राधिकरण
अतुल भारद्वाज
ग्रेटर नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ग्रेनो प्राधिकरण ने तीन डॉग शेल्टर होम बनाने के लिए जगह फाइनल कर ली है। अगले महीने संचालन के लिए एजेंसी का भी चयन कर लिया जाएगा। इन शेल्टर होम को पौवारी, जलपुरा और चूहरपुर में बनाया जाना है। यहां लावारिस कुत्तों को जहां आशियाना मिलेगा। वहीं, उनके इलाज और खाने-पीने का इंतजाम भी रहेगा। देखभाल ठीक से हाे। इसके लिए अनुभवी एनजीओ और पशु कल्याण से जुड़े संगठनों को संचालन में प्राथमिकता प्राधिकरण देगा।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले महीने की शुरूआत में एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसमें तेजी लाने के लिए बुधवार को जहां प्री-बिड बैठक प्राधिकरण में इच्छुक एजेंसी के साथ रखी गई है। वहीं, 25 अगस्त तक आवेदन लेकर 27 अगस्त को तकनीकी बिड खुलेगी। तकनीकी आकलन और प्रजेंटेशन के आधार पर ही एजेंसी का चयन प्राधिकरण करेगा। प्राधिकरण की योजना यह है कि एक एजेंसी या एनजीओ को एक ही डॉग शेल्टर होम का संचालन करने के लिए दिया जाए। इसे एजेंसी के चयन की प्रक्रिया में ही शर्त केे रूप में शामिल कर दिया गया है।
महाप्रबंधक स्वास्थ्य जीएम आरके भारती का कहना है कि पहले चरण में तीन डॉग शेल्टर होम बनाए जाने की योजना है। अगर, एजेंसी अच्छी मिलीं तो इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। अभी तीन लोकेशन के लिए ही एजेंसी का चयन प्राधिकरण करेगा। एजेंसी को सात साल के लिए संचालन की जिम्मेदारी मिलेगी। संतुष्टिजनक तरीके से संचालन पर तीन साल और जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकेगी। शेल्टर में खाना, पानी के अलावा इलाज की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट-
शेल्टर होम से गोद ले पाएंगे कुत्ते
प्राधिकरण की योजना है कि डॉग लवर्स को यहां जरूरी प्रशिक्षण जहां दिया जाए। वहीं, उनको लावारिस कुत्तों को गोद लेने का मौका भी यहां दिया जाएगा। इसके लिए एजेसी जरूरी सत्यापन के बाद कुत्तों को गोद देगी। ऐसे कुत्तों के स्टर्लाइजेशन और वैक्सीन की सुविधा भी शेल्टर होम पर रहेगी। हर शेल्टर पर एक पशु चिकित्सक, शेल्टर मैनेजर, केयर टेकर और दूसरा सहयोगी स्टाफ अनिवार्य होगा।
इनसेट-
2000 वर्गमीटर जमीन पर बनेगा शेल्टर होम
डॉग शेल्टर होम के लिए प्राधिकरण ने अभी 2000 वर्गमीटर जमीन तीनों जगह देने योजना बनाई है। आवश्यकता के मुताबिक इसे बढ़ाकर 4000 वर्गमीटर तक किया जा सकता है। यहां पोर्टा केबिन या दूसरे प्री-फैब्रिकेटिड मैटेरियल से शेल्टर बनाया जा सकेगा।