{"_id":"68a5d0738890c44cb90149ff","slug":"stray-dog-bites-domestic-help-grnoida-news-c-23-1-lko1064-72223-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लावारिस कुत्ते ने घरेलू सहायिका को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लावारिस कुत्ते ने घरेलू सहायिका को काटा
विज्ञापन
- इकोविलेज-3 निवासियों ने कहा कि सोसाइटी में बढ़ रही लावारिस कुत्तों की संख्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज-3 सोसाइटी में लावारिस कुत्ते ने घरेलू सहायिका के पैर में काट लिया। घटना के बाद से सोसाइटी निवासियों में डर और नाराजगी का माहौल है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी परिसर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि प्ले एरिया में छोटे बच्चों का खेलना दूभर हो गया है।
निवासी मृत्युंजय ने बताया कि सोमवार को सहायिका रंजिता को काले रंग के लावारिस कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने लावारिस कुत्तों की नसबंदी और रिलोकेशन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के प्ले एरिया में खेलते समय बच्चों पर कुत्तों के भौंकने और दौड़ने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। अभिभावक रानी ने बताया कि वह बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डरती हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तत्काल काम होना चाहिए। तभी लोगों को राहत मिल सकेगी। इसके बावजूद आदेश पर अभी तक पालन नहीं किया गया है।