फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stray dog bites assistant leg people said Supreme Court order should be followed in Greater Noida

Greater Noida: लावारिस कुत्ते ने सहायिका के पैर में काटा, लोग बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का होना चाहिए पालन

Wed, 20 Aug 2025 07:04 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Aug 2025 07:04 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज तीन सोसायटी में सोमवार को लावारिस कुत्ते ने घर में काम करने वाली सहायिका के पैर पर हमला कर दिया। घटना के बाद से सोसायटी में रहने वाले लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

विज्ञापन
Stray dog bites assistant leg people said Supreme Court order should be followed in Greater Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज तीन सोसायटी में सोमवार को लावारिस कुत्ते ने घर में काम करने वाली सहायिका के पैर पर हमला कर दिया। घटना के बाद से सोसायटी में रहने वाले लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बताया है कि सोसायटी परिसर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब सुरक्षा के लिए लावारिस कुत्ता गंभीर खतरा बन चुके है। प्ले एरिया में छोटे बच्चों का खेलना भी दूभर हो गया है।

विज्ञापन


निवासी मृत्युंजय ने बताया कि सहायिका रंजिता को काले रंग के लावारिस कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्तों की नसबंदी और रिलोकेशन के लिए ठोस कदम उठाए जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। सोसायटी के प्ले एरिया में खेलते समय बच्चों पर कुत्तों के भौंकने और दौड़ने की घटनाएं आम हो गई हैं। अभिभावक रानी ने बताया कि वह बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डरती हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तत्काल काम होना चाहिए। तभी लोगों को राहत मिल सकेगी। इसके बावजूद आदेश पर अभी तक पालन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed