{"_id":"6ad370e93500a9dd550efc8e","slug":"stray-cattle-roaming-the-roads-are-falling-victim-to-accidents-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109429-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़कों पर लावारिस घूम रहे गोवंश बन रहे हादसों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़कों पर लावारिस घूम रहे गोवंश बन रहे हादसों का शिकार
विज्ञापन
फोटो
पड़ताल
130 मीटर रोड पर ट्रक की टक्कर से गोवंश मरा, कई जगह सड़क के बीच में मिला जमावड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर की सड़कों पर लावारिस घूम रहे गोवंश लोगों के साथ खुद की जान के लिए भी खतरा बने हुए हैं। सड़क के बीच में खड़े गोवंश वाहनों की चपेट में आकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तिलपता चौक के पास 130 मीटर रोड पर ट्रक की टक्कर से एक गोवंश मर गया। पड़ताल में सामने आया कि गोवंश के सड़क पर जमावड़े से यातायात प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा बना रहता है।
सुबह 10.15 बजे साकीपुर अंडरपास के पास सड़क के बीच में कई गोवंश खड़े मिले। इनके सड़क पर होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। चालक गोवंश से बचकर निकलने का प्रयास करते नजर आए।
सुबह 10.30 बजे ईटा-1 स्थित ऑफिसर कॉलोनी के मुख्य गेट के सामने सड़क पर लावारिस गोवंश का जमावड़ा लगा हुआ था। कॉलोनी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी रहते हैं। इसके बावजूद गेट के सामने सड़क पर गोवंश खड़े मिले। कुछ गोवंश पास की ग्रीन बेल्ट में भी घूम रहे थे।
विज्ञापन
गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद सड़कों पर गोवंश घूम रहे हैं। इस संबंध में विभाग को दोबारा निर्देश दिए जाएंगे। - अरुण कुमार सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्धनगर