फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stones pelted on team arrived to remove encroachment

Noida News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, दो सुरक्षाकर्मी समेत तीन घायल

Wed, 12 Jun 2024 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted on team arrived to remove encroachment
- इटैडा में पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, किसान सभा के कार्यकारिणी सदस्य का सिर फटा, दोनों पक्षों ने तहरीर दी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। इटैडा गांव में अवैध कब्जा हटाने पहुंची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कब्जा हटाने का विरोध कर रहे लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। टीम के साथ पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें किसान सभा के जिला कार्यकारिणी सदस्य एमपी यादव का सिर फट गया। इससे आक्रोशित लोगों ने थाना बिसरख का घेराव कर और लाठीचार्ज के जिम्मेदार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। घायल का मेडिकल परीक्षण कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसान घेराव समाप्त कर लौट गए। वहीं प्राधिकरण ने टीम पर पथराव में दो सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की बात कही है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
बुधवार को ग्रेनो प्राधिकरण की वर्क सर्किल-3 की टीम सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के साथ अवैध कब्जे को तोड़ने पहुंची। टीम ने एमपी यादव की जमीन पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। जानकारी मिलने पर एमपी यादव सहित अन्य ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने विरोध कर काम रुकवा दिया। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि प्राधिकरण लंबित प्रकरणों में तोड़फोड़ नहीं करने का वादा किया था जिसका उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी बीच विरोध कर रहे लोगों ने प्राधिकरण की टीम पर पथराव कर दिया। जिसके जवाब मेें टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें एमपी यादव का सिर फट गया। यह देखकर विरोध कर रहे किसान और भी आक्रोशित हो गए। उन्होंने थाना बिसरख का घेराव कर दिया। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर और महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि आबादी के प्रकरणों का हल किए बिना तोड़फोड़ नहीं किए जाने का वादा किया गया था।जिसका उल्लंघन किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एडीपीसी हृदयेश कठेरिया ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






800 से ज्यादा मामले बोर्ड बैठक में रखे जाने के इतंजार में

किसानों के आबादी के मसले का हल किया जाना अभी तक शेष है। 16 सितंबर 2023 को हुए समझौते के बाद हाई पावर कमेटी के गठन किया गया था। कमेटी ने साल भर में 800 से अधिक प्रकरणों की सुनवाई की। सभी प्रकरणों का बोर्ड बैठक से पास किया जाना शेष है। जिन अधिकारियों ने सुनवाई की थी उनका ट्रांसफर हो गया। नए अधिकारी प्रकरणों को आगे बढ़ाने से कतरा रहे हैं। किसान सभा के पदाधिकारियों ने आबादियों के सुनवाई हो चुके प्रकरणों को जल्दी ही प्रस्तावित बोर्ड बैठक में रखने की मांग की है। साथ ही कहा है कि ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन किया जाएगा।



प्राधिकरण ने कहा, जमीन पर बनाई जा रही थीं अवैध दुकानें

ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकरियों के मुताबिक इटैडा गांव के खसरा नंबर-435 की जमीन को लगभग 15 साल पहले अधिगृहीत की जा चुकी है। अधिकांश किसानों ने मुआवजा भी ले लिया है। जिन किसानों ने मुआवजा नहीं उठाया है। उनकी राशि एडीएम (एलए) के यहां जमा है। आरोप है कि खसरा नंबर-435 की जमीन ( लगभग 1.68 हेक्टेयर) के कुछ हिस्से पर अवैध दुकानें बनाकर कब्जाने की कोशिश की जा रही थी। नोटिस के बाद भी कब्जा धारकों पर इसका असर नहीं हुआ। आरोप है कि बुधवार को कार्रवाई शुरू करते ही अवैध कब्जा धारक कुछ लोगों के साथ आ गए और विरोध करते हुए प्राधिकरण की टीम पर हमला कर दिया। ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से इस घटना की तहरीर बिसरख थाने में दे दी गई है।

कोट

प्राधिकरण की अधिसूचित या कब्जा प्राप्त जमीन पर अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - अन्नपूर्णा गर्ग, एसीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण




ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जा हटाने गई थी। महीपाल ने अवैध कब्जे को हटाने का विरोध किया। दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - हृदयेश कठेरिया, एडीसीपी, सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed