{"_id":"620550a5a4cbc176c945165e","slug":"sticks-and-firing-on-badkali-punhana-road-in-broad-daylight-mewat-news-noi6315826190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे बड़कली पुन्हाना रोड पर लाठी व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाडे बड़कली पुन्हाना रोड पर लाठी व फायरिंग
विज्ञापन
पुन्हाना। जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को पुन्हाना-बड़कली रोड पर अनाज मंडी गेट के पास दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों की ओर से करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत कराकर घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दिनदहाड़े हुए झगड़े के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक पुन्हाना बड़कली रोड पर स्थित एक प्लाट पर मुबारिकपुर गांव की महिला अख्तरी व गुलालता गांव के नियाजू के बीच में विवाद चल रहा था। करीब चार दिन पहले भी मौके पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी जिसकी शिकायत दोनों तरफ से सिटी चौकी में दी गई थी और मामले को पंचायत में सुलझाने के लिए पुलिस से तीन दिन का समय मांगा गया था। बृहस्पतिवार को इसी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी, डंडे व पथराव हुआ। झगड़े में फायरिंग तक की गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। मामला बढ़ता देख पुन्हाना शहर व आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत कराया।
इस बारे में पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि अभी इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। भीड़ में फायरिंग करते हुए एक युवक की पुष्टि होने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने जानकारी के बाद मौके पर जाकर लड़ाई में घायल हुए लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।