{"_id":"62c34f3c4f5b4f08405547e4","slug":"stf-will-open-the-layers-of-illegal-business-of-nine-companies-noida-news-noi657719591","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ कंपनियों के अवैध कारोबार की परतें खोलेगी एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ कंपनियों के अवैध कारोबार की परतें खोलेगी एसटीएफ
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) ने सोमवार को चीनी नागरिकों के मददगार रवि नटवरलाल और पुष्पेंद्र को कोर्ट में पेश पांच दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने पुष्पेंद्र को जेल भेजने के आदेश दिए, वहीं नटवर लाल को 3 दिन की रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया। एसटीएफ के निरीक्षक ने कोर्ट से कहा कि आरोपियों से नौ कंपनियों के माध्यम से किए गए अवैध क्रियाकलापों के महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हो रहे हैं। अभी और साक्ष्य, दस्तावेज, बैंक अकाउंट व इलेक्ट्रोनिक उपकरण बरामद किए जाने हैं, जिसके लिए आरोपियों को दिल्ली, पानीपत, गुरुग्राम, एनसीआर आदि स्थानों पर लेकर जाना है।
रवि नटवरलाल के अधिवक्ता केके भाटी और पुष्पेंद्र के अधिवक्ता ओपिंद्र भाटी अदालत में पेश हुए। उन्होंने बताया कि एसटीएफ के जांच अधिकारी ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कहा है कि उन्होंने अवैध कारोबार में लिप्त होना कबूल किया है। आरोपियों की निशानदेही पर काफी साक्ष्य व सामान की बरामदगी हो गई है। इनमें कसीनो के टोकन भी शामिल हैं। अभी अन्य आरोपियों के नाम व सामान के संबंध में भी पूछताछ करनी है। इसके लिए आरोपियों को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न शहरों में लेकर जाना है। इसके लिए कम से कम पांच दिन का समय चाहिए। अदालत ने अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद नटवर लाल की तीन दिन की रिमांड मंजूर की और पुष्पेंद्र को जेल भेजने के आदेश दिए। अधिवक्ता केके भाटी ने बताया कि नटवर लाल की रिमांड मंजूर होने के कारण अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। वहीं, नियमित जमानत याचिका पर बहस रिमांड पूरी होने के बाद की जाएगी।
क्लब में चलता था जुआ
एसटीएफ ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के दौरान बड़ी संख्या में बरामद कसीनो के टोकन व अन्य सामान भी पेश किए। इससे आशंका है कि अवैध रूप से रहने वाले चीनी नागरिकों की मौज मस्ती के लिए बनाए गए घरबरा स्थित चाइनीज क्लब के कसीनो में बड़े स्तर पर जुआ भी चलता था।