फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   stf

Noida News: एसटीएफ ने बिहार के एक लाख के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
stf
एसटीएफ ने बिहार के एक लाख के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


- टाइगर गैंग से जुड़ा था बदमाश, बिहार एसटीएफ को किया सुपुर्द

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। यूपी एसटीएफ ने बिहार के एक लाख के इनामी बदमाश को गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश बिहार के टाइगर गैंग से जुड़ा हुआ है और दो साल से हत्या, डकैती के आरोप में फरार चल रहा था। नोएडा एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ के बाद विधिक प्रक्रिया के तहत पटना एसटीएफ को सुपुर्द कर दिया है। अब पटना एसटीएफ इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।


नोएडा एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर गाजियाबाद के लोनी से बेगूसराय निवासी बदमाश सुशील राय को गिरफ्तार किया है। इस पर एक लाख रुपये का इनाम था। पूछताछ में सुशील राय ने बताया कि वह दसवीं पास है और वर्ष 2001 में गांव की जमीन के विवाद में उसके भाई मुन्ना राय की हत्या सुबोध राय व रामाधार राय ने कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए रामाधार राय पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में जेल जाने के बाद 2002 में बाहर आ गया। जेल में ही सुशील की दोस्ती बिहार के टाइगर गैंग के सरगना जोगी टाइगर से हो गई थी। सुशील ने जोगी के साथ मिलकर अभ्रक बनाने की फैक्टरी के मालिक आलोक राजगढिय़ा का अपहरण कर लिया था और एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। इस मामले में सुशील को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट से सुशील बरी हो गया था। इसके बाद वर्ष 2019 में सुशील राय पर अपहरण, पुलिस पर हमले समेत मुकदमें दर्ज हुए। वर्ष 2022 में सुशील राय पर ट्रैक्टर लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें आर्म एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई थी। तब से सुशील राय फरार चल रहा था। अब बिहार एसटीएफ के इनपुट पर नोएडा एसटीएफ ने सुशील राय को गाजियाबाद से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed