{"_id":"69174990dc14d69aca05b7e2","slug":"stf-arrested-wanted-grnoida-news-c-23-1-lko1064-80497-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन फर्जीवाड़े केस में वांछित 50 हजार का इनामी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन फर्जीवाड़े केस में वांछित 50 हजार का इनामी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-राजस्थान के भिवाड़ी में छिपा बैठा था जेवर में जमीन धोखाधड़ी का आरोपी
-असली मालिक के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की जमीन बेचने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा यूनिट ने थाना जेवर में दर्ज करोड़ों की जमीन ठगी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी गुरदीप को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ नोएडा अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने कहा कि एसटीएफ को एक महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुआ कि ईनामी आरोपी गुरदीप राजस्थान में थाना चोपानकी के टीपीएस कंपनी क्षेत्र में मौजूद है। वहां से कहीं निकलने की फिराक में है। टीम ने स्थानीय जेवर पुलिस के साथ मिलकर तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।
निर्धारित स्थान पर दबिश देते हुए टीम ने गुरदीप को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना चोपानकी भिवाड़ी ले जाकर आवश्यक कार्रवाई की गईं और फिर उसे जेवर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। 35 वर्षीय गुरदीप ने स्वीकार किया कि वह मूल रूप से अलवर राजस्थान का रहने वाला है और नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। उसने अपने साथियों मंगत सिंह (हरियाणा), जसविंदर सिंह और फुम्मन सिंह आदि के साथ मिलकर जेवर क्षेत्र में बड़ी साजिश के तहत करोड़ों की ठगी की। गुरदीप और उसके साथियों ने दिल्ली निवासी असली भू-स्वामी गुरदीप सिंह के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इन फर्जी कागजातों का इस्तेमाल कर जेवर क्षेत्र की कृषि भूमि कई लोगों के नाम रजिस्ट्री कर दी और करोड़ों रुपये हड़प लिए।आरोपी की गिरफ्तारी के गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।