{"_id":"5d5707c58ebc3e89a470c2cb","slug":"stf-arrest-25-k-awardee-noida-news-noi4554049119","type":"story","status":"publish","title_hn":"२५ हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
२५ हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा
नोएडा। एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बदमाश को हरियाणा के बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी अंतर राज्यीय बदमाश है। इस पर दिल्ली, यूपी व हरियाणा में हत्या, लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ के उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 14 अगस्त को 25 हजार रुपये के इनामी योगेश सांगवान को धरा है। इस पर अभी गाजियाबाद एसएसपी की तरफ से इनाम घोषित है। पूछताछ में पता चला कि 1999 में दोस्त के साथ रंजिश में एक शख्स की हत्या की थी। 2002 में हरियाणा के झज्जर में दिल्ली निवासी जितेंद्र की हत्या की थी। 2003 में दिल्ली के कापसहेड़ा में एक व्यक्ति की हत्या की। 2005 में हरियाणा स्थित अपने गांव सराय के सरपंच का चुनाव लड़ा, जिसमें वह जीत गया। 2006 में बहादुरगढ़ में केबल कारोबार में प्रतिस्पर्धा के कारण अशोक नामक व्यक्ति की हत्या कर दी। जिसमें यह जेल भी गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 2011 में गाजियाबाद के सुंदर दीप कॉलेज के मालिक सुरेश चंद गुप्ता की हत्या साथी विकास और विक्की आदि के साथ मिलकर की थी। इसके बाद योगेश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद व न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। तभी से सिहानी गेट पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध चल रहा था।