फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sterilization of abandoned dogs will be done with CSR funds.

Noida News: सीएसआर के फंंड से होगी लावारिस कुत्तों की नसबंदी

Fri, 08 Mar 2024 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sterilization of abandoned dogs will be done with CSR funds.
सीएसआर के फंंड से होगी लावारिस कुत्तों की नसबंदी
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण और एचसीएल फाउंडेशन के बीच हुआ करार

माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने शहर के लावारिस कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए एचसीएल फाउंडेशन के साथ करार किया है। पहले चरण में स्वर्णनगरी, सेक्टर-36, सेक्टर-37, सिग्मा वन, दो, तीन और चार, ओमीक्राॅन-वन, सेक्टर म्यू-वन, पाई-वन और पाई दो में 600 कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। यह चरण 31 मार्च तक समाप्त करके डॉग को जहां से उठाया जाएगा वहीं पर छोड़ा जाएगा।
मुख्य कार्यपालक अधिकरी रवि कुमार एनजी ने बताया कि शहर में बढ़ते लावारिस कुत्तों के लिए कोई संस्था टीकाकरण और बधियाकरण नहीं कर रही थी। इसके लिए दो माह से प्रयास किया जा रहा था और अब जाकर सफल हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सेक्टरों और सोसाइटियों में भी नसबंदी अभियान चलाया जाएगा। स्वर्णनगरी में बने नसबंदी केंद्र को और आधुनिक बनाया जाएगा। उसमें ऑपरेशन थिएटर में कुछ और सुविधाएं दी जाएंगी। नसबंदी के बाद पांच दिन तक कुत्तों को वहां पर रखा जाएगा और उनको एंटी रेबीज का टीका भी लगाया जाएगा। उसके बाद उन्हें जहां से लाया गया था, वहीं पर वापस छोड़ दिया जाएगा। यह अभियान निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि प्राधिकरण ने एचसीएल फाउंडेशन के साथ करार किया है और ग्रेटर नोएडा में यह फाउंडेशन ही कुत्तों की नसबंदी करेगा। बृहस्पतिवार को हुए एमओयू के दौरान सीईओ रवि कुमार एनजी, एसीईओ मेधा रूपम और एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण करने के बाद एचसीएल फाउंडेशन की ओर से कुत्तों को पट्टा पहनाया जाएगा। इससे उन कुत्तों की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले बनी डॉग पाॅलिसी नहीं हुई लागू
नोएडा प्राधिकरण की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा में एक साल पहले लाखों रुपये खर्च करके डॉग पाॅलिसी और एप तैयार किया गया। लेकिन सब कुछ तैयार होने के बावजूद आज तक उसे लागू नहीं किया जा सका है। जबकि प्राधिकरण की ओर से केवल एप बनाकर उस पर रजिस्ट्रेशन कराए जाने थे। मगर एक साल में न तो पालिसी को लागू किया जा सका और न ही एप शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed