फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Steps taken towards making Sector-82 a model sector

Noida News: सेक्टर-82 को मॉडल सेक्टर बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम

Mon, 10 Nov 2025 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Steps taken towards making Sector-82 a model sector
फोटो है
विज्ञापन

-आरडब्ल्यूए कार्यालय में आयोजित बैठक में विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 की सभी सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को उद्योग विहार सेक्टर-82 स्थित आरडब्ल्यूए कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में सेक्टर-82 को मॉडल सेक्टर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।




बैठक का मुख्य फोकस सेक्टर-82 को सुविधाओं से सुसज्जित एवं आधुनिक बनाने पर रहा। इसी क्रम में सेक्टर-82 से मेट्रो स्टेशन तक स्काई वॉक बनाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से समर्थन मिला। प्रतिनिधियों ने कहा कि स्काई वॉक बनने से स्थानीय निवासियों को सुरक्षित व आसानी से मेट्रो तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सेक्टर के सभी पार्कों की सुंदरता बढ़ाने, बच्चों के झूलों व राइड्स की मरम्मत व स्थापना, सभी नालों को कवर करने पर बात हुई। उद्योग विहार आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष मयंक चौहान और महासचिव रंजन कुमार ने कहा, सभी सोसाइटी मिलकर यदि अपने-अपने लेटरहेड पर सांसद, विधायक, फोनरवा अध्यक्ष और नोएडा प्राधिकरण को मांग पत्र सौंपें, तो विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति है और एकजुट होकर ही सेक्टर-82 को उन्नति के रास्ते पर ले जा सकते हैं। एचआईजी सोसाइटी के अध्यक्ष अमित त्यागी, एमआईजी सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश यादव सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी स्काई वॉक निर्माण सहित सभी विकास प्रस्तावों का समर्थन किया और इसे सेक्टर के भविष्य के लिए आवश्यक बताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed