फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Status of RTE admission, 800 children have not got school yet

Noida News: आरटीई दाखिला का हाल, 800 बच्चों को अब तक नहीं मिला स्कूल

Thu, 11 Sep 2025 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Status of RTE admission, 800 children have not got school yet
दो महीने बाद शुरू हो जाएगी नए सत्र की प्रकिया, स्कूलों के चक्कर लगा रहे अभिभावक
विज्ञापन


अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे आठ माह बीत जाने के बाद भी स्कूलों के चक्कर लगा रहे हैं। नए सत्र की प्रकिया की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। अब भी करीब 800 बच्चों को दाखिला नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही सिस्टम से हार कर कई पिता ने बच्चों का दूसरे स्कूल में दाखिला करा दिया है। उनका कहना है कि पिछले तीन महीने से कई बार स्कूल व बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाए लेकिन कुछ नहीं हुआ।

सेक्टर ओमिक्रॉन में रहने वाले श्याम राघव ने बताया कि उनके बेटे का नाम दूसरी लॉटरी में आया था। सारे कागजों का सत्यापन भी हो गया। उसके बाद भी बेटे का दाखिला नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि बेटे का साल बर्बाद हो रहा था। इस कारण उन्होंने निजी स्कूल में दाखिला करा दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे का दाखिला नहीं होने की शिकायत वह मुख्यमंत्री से भी करेंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली रानी ने बताया कि वह स्कूल व विभाग के चक्कर काटकर थक चुकी हैं। बच्चे का दाखिला दूसरे स्कूल में कराना पड़ा।
विज्ञापन


स्कूलों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
बिसरख ब्लॉक निवासी राकेश ने बताया कि अधिकारी हर बार स्कूलों के साथ बैठक करते हैं लेकिन अब तक एक भी स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों के सामने स्कूल अभिभावकों से कहते हैं कि उनका दाखिला ले लिया जाएगा। बैठक से बाहर आने के बाद पहचानते तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सत्र 2024-25 में छात्रों आवंटित सीटें

लॉटरी आवेदन आवंटित सीट
पहली 5810 2563

दूसरी 3891 1561

तीसरी 1602 662

चौथी 506 275
डीएम बोलीं- दाखिला न लेने वाले की शिकायत मुझसे करें






दाखिला नहीं लेने वाले स्कूलों के साथ बैठक की जा रही है। हर पात्र छात्र को दाखिला दिलाया जाएगा जिनके बच्चों को दाखिला अब तक नहीं मिला है। वे मुझसे शिकायत करें। तत्काल समाधान होगा। - मेधा रुपम, जिलाधिकारी





दूरी अधिक होने के कारण दाखिला नहीं हुआ होगा। हर पात्र छात्र के लिए विभाग खुद स्कूलों को फोन कर रहा है। छोटे स्कूलों में कई अभिभावकों ने दाखिला नहीं लिया है। - राहुल पंवार,बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed