फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Statue of Emperor Mihir Bhoj under the guard of Police-PAC

पुलिस-पीएसी के पहरे में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा: गुर्जर शब्द हटाने पर आक्रोश, 26 को महापंचायत की घोषणा

Thu, 23 Sep 2021 08:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 23 Sep 2021 08:50 PM IST
सार

पुलिस किसी को भी प्रतिमा के नजदीक नहीं जाने दे रही है। दादरी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रतिमा की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात किया हुआ है। उत्पात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Statue of Emperor Mihir Bhoj under the guard of Police-PAC
दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में प्रतिमा की सुरक्षा में तैनात पीएसी व पुलिस बल। संवाद - फोटो : Grnoida

विस्तार

दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण से चंद मिनट पहले ही गुर्जर शब्द हटाने और बाद में स्टीकर चिपकाने का विवाद गहरा गया है। 26 सितंबर को कॉलेज परिसर में गुर्जर समाज ने महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। वहीं, करणी सेना के रुख पर भी पुलिस-प्रशासन की कड़ी नजर है। वहीं, गुर्जर समाज के विरोध के कारण प्रतिमा की सुरक्षा में बड़ी संख्या पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया गया है। प्रतिमा स्थल के नजदीक जाने की किसी को अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री के आने से चंद मिनट पहले ही एक वरिष्ठ नेता ने शिलापट्ट से गुर्जर शब्द को हटा दिया था। इसके विरोध में गुर्जर संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के बाद दादरी विधायक तेजपाल नागर के खिलाफ नारेबाजी की थी। उनके आवास पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया था। बृहस्पतिवार को भी सोशल मीडिया पर गुर्जर संगठनों के लोग पूरे दिन भाजपा नेताओं के खिलाफ पोस्ट करते रहे। विरोध के कारण कार्यक्रम के बाद से ही प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई थी। चबूतरे पर लगे गेट पर ताला लगा दिया गया है। शिलापट्ट पर भी ऊपर से कपड़ा ढका हुआ है। पुलिस किसी को भी प्रतिमा के नजदीक नहीं जाने दे रही है। दादरी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रतिमा की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात किया हुआ है। उत्पात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विधायक का मोबाइल स्विच ऑफ
लोगों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के कारण बृहस्पतिवार को दादरी विधायक के मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। अमर उजाला ने भी विधायक से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन विधायक का नंबर स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिमा के अनावरण से पहले गुर्जर शब्द हटाने से समाज के लोग आक्रोशित हैं। इससे नाराज होकर 26 सितंबर को मिहिर भोज डिग्री कॉलेज दादरी में ही महापंचायत की जाएगी। - रविंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय गुर्जर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed