फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   State Vigilance arrested Patwari taking Rs 1500 bribe

स्टेट विजलेंस ने 1500 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
State Vigilance arrested Patwari taking Rs 1500 bribe
नूंह/पुन्हाना। स्टेट विजलेंस की टीम ने शुक्रवार दोपहर को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए बिछौर निवासी पटवारी रामदेव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुन्हाना खंड के गांव डूडौली निवासी इसलाम पुत्र भूरेखां अपने पिता की विरासत के कार्य को कराने के लिए कई दिनों से पटवारी विनोद के चक्कर काट रहा था। 24 मई को पिता की मौत के बाद विरासत कराने के एवज में उनकी पटवारी विनोद को 1500 रुपये देने की बात हुई। शुक्रवार को शिकायतकर्ता इसलाम ने पटवारी विनोद को फोन किया। लेकिन, विनोद शुक्रवार को किसी कार्य से बहार चला गया। जिससे उन्होंने राशि को पटवारी रामदेव को देने की बात कही। शिकायतकर्ता इसलाम ने शुक्रवार को इस बारे में स्टेट विजिलेंस टीम को सूचना दे दी। इसके बाद एक टीम गठित की गई, जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट पीडल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता शमसेर सिंह व गवाह कनिष्ठ अभियंता अरशद को बनाया गया। शुक्रवार दोपहर को पुन्हाना में शिकायतकर्ता ने पटवारी रामदेव को जाकर 1500 रुपये दिए। इसके तुरंत बाद स्टेट विजलेंस की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम आरोपी पटवारी को पुन्हाना से नूंह में स्टेट विजलेंस के उपकेंद्र पर लेकर आई। जहां पर आगामी कार्रवाई की गई। इस मौके पर स्टेट विजिलेंस नूंह उपकेंद्र के प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी पटवारी को पुन्हाना से उनकी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उन्होंने मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। उनकी टीम में इस मौके पर मुख्य रूप से एएसआई संजय सिंह, सिपाही मनोज व सिपाही कुलदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed