फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   State-level championship begins today

Noida News: राज्य स्तरीय चैंपियनशिप आज से शुरू

Fri, 30 Oct 2026 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
State-level championship begins today
स्वेच्छा, कुन बोकाटोर खिलाड़ी
फोटो-
विज्ञापन

कुन बोकाटोर प्रतियोगिता में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे नोएडा के खिलाड़ी
- चार जिलों के करीब 100 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, जिले के 30 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में आज से तीसरी उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कुन बोकाटोर चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर के करीब 100 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें जिले के 30 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न मुकाबलों में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। उनका लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस खेल में ताकत के साथ संतुलन, फुर्ती और आत्मरक्षा की तकनीकों का भी महत्व है। कुन बोकाटोर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं महासचिव मास्टर जफर खान ने बताया कि प्रतियोगिता में चार जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। गौतमबुद्ध नगर के 30 से अधिक खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। आयोजन कुन बोकाटोर एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर की ओर से किया जा रहा है। इसे प्रदेश एसोसिएशन का संरक्षण और रामाज्ञा स्पोर्ट्स अकादमी का सहयोग प्राप्त है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक मार्शल आर्ट से जोड़ना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। इससे खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की तैयारी-
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। तकनीक, गति और ताकत बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। पदक जीतना लक्ष्य है। - स्वेच्छा
राज्य स्तर पर खेलना अच्छा अवसर है। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे। - शिवांश
प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। अभ्यास में किक, पंच, बचाव और तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया है। - प्रिंस

स्वेच्छा, कुन बोकाटोर खिलाड़ी

स्वेच्छा, कुन बोकाटोर खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article