फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   State BJP President takes dip in Yamuna, surrounds AAP

Noida News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यमुना में डुबकी लगाई, आप को घेरा

Thu, 24 Oct 2024 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
State BJP President takes dip in Yamuna, surrounds AAP
मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल के लिए आईटीओ घाट पर लगाईं थीं दो कुर्सियां
विज्ञापन

सचदेवा ने आप सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करने का प्रतीकात्मक प्रयास करार दिया
-------------
8500 करोड़ के फंड का सही उपयोग न करने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले यमुना की दुर्दशा को लेकर राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने तय कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई। उन्होंने अपने इस कदम को यमुना की सफाई के मुद्दे पर आप सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करने का प्रतीकात्मक प्रयास करार दिया। उन्होंने डुबकी लगाने और यमुना की सफाई पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी न्योता था। इसके लिए घाट पर दो कुर्सियां लगाई गईं थीं और लाल कारपेट भी बिछाया गया था।
इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने स्पष्ट किया कि उनका यमुना में डुबकी लगाने का निर्णय आगामी चुनाव के कारण नहीं है, बल्कि उन्होंने यमुना के नाम पर 8500 करोड़ के भ्रष्टाचार करने के मुद्दे को उजागर किया है। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल सरकार की ओर से सफाई नहीं करने पर यमुना से माफी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उन्हें बीमार होने का डर हो, लेकिन दिल्ली की जनता का दर्द उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके अलावा सचदेवा ने वादा किया कि अगर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव जीतती है, तो वे यमुना घाट का विकास अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर करेंगे। इसके लिए यमुना सफाई प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने 2021 में वादा किया था कि 2025 तक यमुना साफ होगी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली सरकार पर केंद्र से प्राप्त 8500 करोड़ रुपये के फंड का सही उपयोग न करने का आरोप लगाया और कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को गुमराह किया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में बिजली और पानी के बिलों में वृद्धि हो रही है, जबकि केजरीवाल ने वादा किया था कि पानी और बिजली मुफ्त होगी। उन्होंने केजरीवाल सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है। इस मौके पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता प्रवीण शंकर कपूर, विजेन्द्र धामा, संजय गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed