फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Start work on New Noida soon: Yogi Adityanath

न्यू नोएडा का काम जल्द शुरू कराएं: योगी आदित्यनाथ

Tue, 10 Sep 2024 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Start work on New Noida soon: Yogi Adityanath
न्यू नोएडा का काम जल्द शुरू कराएं: योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

-परियोजना को लेकर उत्साहित दिखे मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव ने एक-दो सप्ताह में मंजूरी मिलने के दिए संकेत

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर के 80 गांवों को विकसित कर न्यू नोएडा बसाने की योजना का काम जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को इस बाबत जल्द से जल्द काम शुरू कराने को कहा है। मुख्य सचिव ने भी एक-दो सप्ताह में काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने यह बातें कहीं। नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
न्यू नोएडा बसाने को लेकर सीएम उत्साहित दिखे और उन्होंने विशेष तौर पर इसकी अपडेट रिपोर्ट मांगी। उनको बताया गया कि मामला शासन के पास लंबित है और इसे जल्द से जल्द क्लीयर कराने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। ताकि जमीन अधिग्रहण समेत दूसरे काम शुरू हो सकें। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में नोएडा प्राधिकरण ने विकास कार्यों का प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री के सामने रखा। इसमें वर्तमान समय में चल रही परियोजनाएं, प्रस्तावित नई परियोजनाओं के अलावा वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


फाइल पेंडिंग न रखें प्राधिकरण के अधिकारी
सीएम ने प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह की फाइल लंबित न रखें। जन समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द करें। आमजन और किसानों के साथ संवाद बनाकर रखें। इनकी समस्या का निस्तारण तय समय में करने के निर्देश सीएम ने दिए। शहर में बिजली, पानी, सड़क समेत समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन अधिग्रहण के काम में तेजी लाने के साथ लैंड बैंक बनाने के निर्देश
सीएम ने प्राधिकरणों के सीईओ के साथ प्रशासन से जमीन अधिग्रहण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जमीन अधिग्रहण के साथ-साथ लैंड बैंक बनाने के निर्देश दिए ताकि समय-समय पर प्लॉट की स्कीम लाई जा सके। साथ ही यहां निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। इससे रोजगार की संभावना प्रबल होगी। प्राधिकरण की ओर से जमीन अधिग्रहण के बाबत सीएम को बताया गया। इसमें यह बताया कि अभी कितनी जमीन का अधिग्रहण हो चुका है और कहां-कहां की जमीन के अधिग्रहण की तैयारी है।



बिल्डरों पर कार्रवाई करें
अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के लागू होने के बाद भी जो बिल्डर पैसे जमा नहीं कर रहे हैं उन पर कार्रवाई करने के निर्देश सीएम ने दिए। उन्होंने इस मामले में बिल्डरों को नोटिस देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed