{"_id":"66e05f9419d43bc3a50ed1cd","slug":"start-international-services-from-noida-airport-from-day-one-cm-noida-news-c-23-1-vns1013-39509-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन से शुरू करें अंतरराष्ट्रीय सेवाएं : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन से शुरू करें अंतरराष्ट्रीय सेवाएं : सीएम
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण कर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा
समीक्षा बैठक में बोले, जमीन अधिग्रहण में जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों से बात कर शांतिपूर्ण कराएं काम
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/जेवर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग का जायजा लेने के बाद नोएडा एयरपोर्ट के कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उड़ान से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पहले दिन से अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की तैयारी करें।
एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए होने वाले अधिग्रहण में जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाए। गांवों में इनकी मदद से अधिकारी शांतिपूर्ण अधिग्रहण के काम को पूरा करें। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तय समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों में यदि किसी भी तरह की परेशानी आती है तो शासन स्तर पर अवगत कराते हुए निस्तारण कराया जाए। इससे पहले सीएम का हेलीकॉप्टर दोपहर बाद 3:50 बजे एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। मुख्यमंत्री ने 10 मिनट तक एयरपोर्ट पर तैयार किए गए रनवे और आसपास के निर्माण पर अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों से यात्रियों के लिए दी जाने वाली सुविधाएंं और रनवे तक आवागमन के साथ ही वाराणसी के घाटों की तर्ज पर तैयार की जा रही टर्मिनल बिल्डिंग की जानकारी ली। इस दौरान सांसद महेश शर्मा, विधायक धीरेंद्र सिंह, तेजपाल नागर, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बाहरी व्यक्ति ग्रामवासियों को न कर पाएं भ्रमित
बैठक में निर्माण कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर सीएम ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए जिन गांवों में भूमि अधिग्रहण करने में समस्या आ रही है, वहां जिले के उच्च अधिकारी निगरानी करें। भूमि अधिग्रहण कार्य में अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी बाहरी व्यक्ति ग्रामवासियों को भूमि अधिग्रहण के संबंध में भ्रमित न कर पाए। यूपीसीडा संस्था को भूमि अधिग्रहण का काफी अनुभव है, इसलिए अधिकारी नोएडा एयरपोर्ट की भूमि अधिग्रहण के लिए उनके अनुभव का भी लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
एयरपोर्ट को बनाएं ट्रांसपोर्टेशन का हब
सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए सभी मार्गों को कनेक्ट किया जाए। कार्ययोजना बनाकर एयरपोर्ट तक रेल, मेट्रो व अन्य परिवहन सुविधाओं का काम पूरा किया जाए। एयरपोर्ट पर मल्टीलेवल पार्किंग का भी निर्माण कराया जाए, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। एयरपोर्ट को ट्रांसपोर्टेशन का हब भी बनाया जाए।
गाड़ी रुकवाकर इंटरचेंज का निरीक्षण
एयरपोर्ट पर समीक्षा बैठक के बाद बारिश की वजह से सीएम का काफिला 50 मिनट की देरी से ग्रेनो के लिए निकला। यमुना एक्सप्रेसवे से ग्रेनो जाते समय रास्ते में सीएम ने एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने व दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज का गाड़ी रुकवाकर निरीक्षण भी किया।