फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stars descended on the full moon night, the ghats were illuminated with lamps.

Noida News: पूनम की रात में उतरे सितारे, दीपों से जगमग हुए घाट

Thu, 06 Nov 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Stars descended on the full moon night, the ghats were illuminated with lamps.
सोनभद्र। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को नदी-तालाब के तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। रंग-बिरंगे झालरों और दीपों की सजावट मन मोह रही थी। ऐसा दृश्य था मानो देवों की दीपावली मनाने धरती पर सितारे भी उतर आए हों। इस दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहा। वाराणसी की तर्ज पर चोपन, दुद्धी, विंढमगंज सहित अन्य क्षेत्रों में गंगा आरती भी की गई। यह अद्भुत नजारा देखने लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब पर मारवाड़ी युवा व महिला मंच और राणी सती दादी भक्त मंडल की ओर से देव दीपावली पर 5100 दीप जलाए गए। अध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल, सचिव शुभम अग्रवाल, महिला मंच की अध्यक्ष ऋतु जालान, सचिव रंजना अग्रवाल, दीप्ति केडिया, सीमा केडिया, अनिता थर्ड, अंकिता केजरीवाल, खुशबू खेतान, पूनम खेतान आदि मौजूद रहे। सदर विधायक भूपेश चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद के नेतृत्व में तालाब के चाराें तरफ 10 हजार दीप जलाए गए। घाटों पर विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट की गई थी।
विज्ञापन

ऋणमुक्तेश्वर महादेव पटना के प्रांगण में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दीपदान किया। इस मौके पर संदीप मिश्रा, अमरनाथ चेरो, रामसेवक पाल, सिद्धनाथ चौबे, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद आदि मौजूद रहे। चोपन: सोन नदी के तट पर हुए देव दीपावली महोत्सव में 11000 दीपों से मनमोहक सजावट की गई। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, राजा सिंह, सुनील सिंह आदि की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से आए पुरोहितों ने सोन नदी की आरती की। घाट पर रंगोली से आकर्षक सजावट हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मोहक प्रस्तुति दी गई। बीजपुर: जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम परिसर में स्थित सभी देवी देवताओं का भव्य श्रृंगार व मंदिर की सजावट की गई। 5100 दीपों से मंदिर परिसर, अजीर नदी के तट की सजावट की गई। साथ ही रिहंदेश्वर शिव मंदिर, बेड़ियां हनुमान मंदिर, दूदहिया माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई।
इस अवसर पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर के विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई। सांस्कृतिक कमेटी के अतुल शर्मा, सुरेंद्र, अमित, युवक मंगल दल सेवकाडार व संघर्ष फ्रेंडस क्लब बखरिहवा ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के न्यास कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल, आरके सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, डाॅ. ब्रह्मजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
रेणुसागर: अनपरा नगर पंचायत के वार्ड 14 मालवीय नगर में अर्जुन छठ घाट कहुआनाला पर देव दीपावली मनाई गई। देव दीपावली पर्व पर समिति की तरफ से 11000 दीपक जलाए गए। अर्जुन छठ घाट सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप राय ने बताया कि समिति की तरफ से 11000 दिया, बत्ती, 100 ली तिल तेल की व्यवस्था की गई थी।
विंढमगंज: ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा में सतत वाहिनी नदी के तट पर निर्मित छठ घाट व भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में देव दीपावली पर्व पर सन क्लब सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार केशरी के नेतृत्व में 11000 दीपक जलाए गए। पूरा छठ घाट व खेल मैदान दीपों से जगमग हो उठा।
---
21 हजार दीपों से जगमगाया आरती चित्र मंदिर ग्राउंड
- वाराणसी से आये आचार्यों ने की महाआरती, हुई पुष्प वर्षा और
संवाद न्यूज एजेंसी
ओबरा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर युवा जागरण मंच की ओर से बुधवार को ओबरा नगर के सेक्टर 08 स्थित आरती चित्र मंदिर ग्राउंड में देव दीपावली का आयोजन किया गया । ग्राउंड में छठ पूजन तट पर भव्य पूजन अर्चन कर श्रृंगार किया गया। इसके बाद पूरे परिसर व घाट को फूल मालाओं से सजाया गया। कई विद्यालयों व ग्रुपों की बालिकाओं ने रंगोली बनाकर एक अलग ही मनमोहक दृश्य दिया। पूरे ग्राउंड में 21 हजार दीप जलाए गए। काशी से आए विद्धान आचार्यों ने महाआरती की। युवा जागरण मंच आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका खुशी कक्कड़, समर सिंह व वाराणसी से आए पुनीत पागल ने आकर्षक गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। राधे कृष्ण, शंकर पार्वती की मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह व संस्थापक विपुल शुक्ला ने आभार जताया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी, श्रवण पासवान, मुख्य संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक दिलीप भारद्वाज, नीरज भाटिया, संदीप सिंह, विपुल शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, विकास सिंह, सौरभ अग्रवाल, रोशन सिंह आदि मौजूद रहे। उधर सेक्टर तीन छठ घाट पर भी देव दीपावली का आयोजन सामाजिक प्रगति परिषद द्वारा भव्य रूप से किया गया।
----
शिवाजी तालाब पर बिखरी दीपों की छटा
दुद्धी। नगर का शिवाजी तालाब बुधवार की शाम ढलते ही हजारों दीपों के जगमगाहट से रोशन हो गया। नगर के अन्य देव स्थल भी देव दीपावली की रंग में रंगे नजर आए। अद्भुत एवं अलौकिक नजारा शिवाजी तालाब पर देखने को मिला। यहां स्थित ब्रह्मपुत्र, अलकनन्दा, गोदावरी, गंगा, यमुना, सरस्वती, वरुणा, नर्मदा, कृष्णा, कावेरी, अस्सी घाटों के साथ सभी मंदिरों पर मिट्टी के दीपक जलाए गए। मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन, कुसुम गुप्ता एसडीएम निखिल यादव, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। चारों ओर दीपाें के स्वर्णिम प्रकाश से प्रकाशित नयनाभिराम दृश्य की झलक हर कोई अपने हृदय में रख लेने को आतुर दिखा। इस आयोजन में श्री रामलीला कमेटी, श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति, युवा स्वर्णकार संघ, दुर्गा पूजा समिति सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने अपनी सहभागिता दी।
----
एएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
घोरावल। क्षेत्र के तालाबों पर तैयारियों का जायजा एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने लिया। एएसपी ने नगर के दशमिहवा तालाब और थनहवा तालाब पर कार्यक्रम तैयारियों का निरीक्षण किया।

---
कार्तिक पूर्णिमा पर मुक्खा फाल पर उमड़ी भीड़
घोरावल। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घोरावल क्षेत्र के मुक्खा फाल पर भारी भीड़ उमड़ी।हजारों की संख्या में पहुंच कर लोगों ने प्रागैतिहासिक बेलन नदी से जुड़े पवित्र कुंड में स्नान किया और पिकनिक भी मनाया। मिठाई, खिलौनों, श्रृंगार सामग्री आदि की दुकानें भी यहां सजी रहीं, जहां महिलाओं और बच्चों ने खूब खरीदारी की। सीता रसोई के रूप में प्रसिद्ध देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने स्नान के पश्चात दर्शन पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक शमशेर यादव, शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव, उभ्भा चौकी प्रभारी आशुतोष राय के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed