फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stadium under construction at GIC; 50 percent of the work complete

Noida News: जीआईसी में तैयार हो रहा स्टेडियम, 50 प्रतिशत काम पूरा

Sun, 04 Oct 2026 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Stadium under construction at GIC; 50 percent of the work complete
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों की बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी चल रही है। कॉलेज परिसर में अलंकार परियोजना के तहत बन रहे स्टेडियम का करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, अगले तीन महीने में स्टेडियम तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद विद्यार्थियों को परिसर में ही विभिन्न खेलों का अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जा सकेंगी।

स्टेडियम में विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टेनिस, कबड्डी और वॉलीबॉल के कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य आधा पूरा होने के बाद अब शेष काम तेजी से पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। स्टेडियम बनने से कॉलेज की खेल सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन

रुचि के अनुसार कर सकेंगे अभ्यासः फिलहाल कॉलेज में खेलों के अभ्यास की सुविधाएं सीमित हैं। स्टेडियम तैयार होने के बाद विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार अलग-अलग खेलों का नियमित अभ्यास कर सकेंगे। इससे उन्हें स्कूल और कॉलेज स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ जिला स्तरीय मुकाबलों की तैयारी में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ ने बताया कि खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। कॉलेज परिसर में बेहतर सुविधाएं मिलने से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed