{"_id":"68e5626a0122de5c490226b4","slug":"srinagar-chief-secretary-atal-dullu-held-review-meeting-na-news-c-10-lko1027-732904-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: झेलम पर क्रूज चलाने की तैयारी तेज, 15 से शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: झेलम पर क्रूज चलाने की तैयारी तेज, 15 से शुरू होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की
- चालक प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान व निरीक्षण व प्रमाणन केंद्र का काम इसी माह होगा पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। झेलम पर क्रूज की यात्रा जल्द पूरी हो इसकी कवायद तेज हो गई है। मुख्य सचिव की मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि सात तैरते कंक्रीट जेटी पर काम 15 अक्तूबर तक शुरू होने वाला है। साथ ही उपकरणों को लगाने व तटवर्ती विकास कार्य 31 तक शुरू होंगे। इस साल के अंत तक काम पूरा होने का लक्ष्य है। इस मार्ग पर 20 यात्री हाइब्रिड इलेक्ट्रिक क्रूज/ बोट संचालित किए जाने हैं।
मुख्य सचिव ने बैठक मेें जम्मू स्थित चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) और सांबा स्थित निरीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र (आईसीसी) सहित अन्य प्रमुख परियोजनाओं को जल्द पूरा कर चालू करने के निर्देश दिए। ये दोनों सेवाएं प्रदेश में परिवहन सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए महत्वपूर्ण हैं। यातायात उल्लंघन पर अंकुश लगाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना बनाई जाए। परिवहन विभाग की सचिव अवनी लवासा ने प्रमुख परियोजनाओं और रणनीतिक सुधारों से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आईडीटीआर जम्मू और आईसीसी सांबा परियोजना के 30 अक्तूबर 2025 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। संचालन के लिए 10 नवंबर तक टेंडर जारी हो सकता है।
झेलम नदी पर अंतर्देशीय जलमार्ग (एन डब्ल्यूू-49) को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की समीक्षा कर रहे मुख्य सचिव को बताया गया कि सात तैरते कंक्रीट जेटी पर काम 15 अक्टूबर तक शुरू होने वाला है। उपकरणों की स्थापना और तटवर्ती विकास कार्य 31 अक्टूबर तक शुरू होगा। कुल मिलाकर दिसंबर 2025 तक कार्य के पूरा होने का लक्ष्य है। 20 यात्री हाइब्रिड इलेक्ट्रिक क्रूज/ बोट संचालित करने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के लिए एक प्रस्ताव (आरएफपी) जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
एसआरटीसी से 240 करोड़ की राजस्व वृद्धि का अनुमान
बैठक में एसआरटीसी के डिजिटलीकरण और राजस्व वृद्धि की प्रगति की भी समीक्षा की गई। निगम बेड़े के विस्तार और सेवा उन्नयन के बाद वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल राजस्व में 114 करोड़ (2021-2024) से अनुमानित 240 करोड़ तक की तीव्र वृद्धि का अनुमान है। ऑनलाइन टिकटिंग, रूट और शेड्यूल प्रबंधन, वास्तविक समय और ईंधन निगरानी को शामिल करते हुए एक प्रमुख डिजिटलीकरण पहल चल रही है। इसके लिए 12 अक्टूबर तक टेंडर फाइनल कर दिया जाएगा। बैठक में आरटीओ ने बताया कि नागरिक केंद्रित सेवाओं के क्रम में आरटीओ ने 1,28,715 नए आवेदनों में से 1,07,627 ड्राइविंग लाइसेंस और 1,51,103 बैकलॉग आवेदनों में से 1,21,672 लाइसेंस जारी किए हैं।