फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Srijan Samman to two women writers

Noida News: दो महिला साहित्यकारों को सृजन सम्मान

Tue, 23 Sep 2025 02:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Srijan Samman to two women writers
दो महिला साहित्यकारों को सृजन सम्मान
फोटो
विज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से नवरात्र के पहले दिन यूपी प्रेस क्लब में 161वें सृजन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस बार सृजन सम्मान के लिए सिर्फ महिलाओं को ही चुना गया। सृजन हिंदी सम्मान से शीतल बाजपेयी और सृजन उर्दू सम्मान से डॉ. सबा बलरामपुरी को रविंद्र सिंह, हसीब सिद्दीकी, सर्वेश अस्थाना व शिवशरण सिंह ने सम्मानित किया। डॉ. सुधा मिश्रा के संयोजन व संचालन में वर्षा श्रीवास्तव की वाणी वंदना से काव्य समारोह की शुरुआत हुई। निधि बाजपेई (कानपुर), जहांआरा, मनोरमा श्रीवास्तव, रश्मि शरद (हरदोई), रेनु सिंह, डॉ. सुरभि सिंह, ममता पंकज, रश्मि सिन्हा, निशा नवल और रेनू द्विवेदी ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सर्जन डॉ. रुद्रमणि, राजीव वर्मा वत्सल, पंकज प्रसून, डॉ. अवधी हरि, डॉ. सुभाष रसिया और निर्भय निश्छल आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed