{"_id":"613654618ebc3e61d82f7445","slug":"sports-mewat-news-noi6031109115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल खबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। जिले के तावडू उपमंडल के गांव चाहल्का निवासी परवेज ने भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित आठवीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पंद्रह सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स हरियाणा द्वारा 4 से 5 सितंबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित कराई गई थी।
एथलेटिक्स हरियाणा के आयोजक निदेशक विकास गिल ने बताया कि चैंपियनशिप में कुल 23 इवेंट कराए गए थे। उन्होंने बताया कि नूंह जिले के परवेज ने पंद्रह सौ मीटर इवेंट रेस में 80 से ज्यादा प्रतिभागियों के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने 60 वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया जो आगामी 15 से 19 सितंबर को तेलंगाना के वारंगल में आयोजित होगी। जिसमें परवेज हरियाणा की ओर से भाग लेंगे, वहीं परवेज की इस सफलता पर नूंह जिले में खुशी की लहर है। उनके परिजनों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बेटे की सफलता पर बधाई दी है। परवेज ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर यह कारनामा किया है। इसके लिए वह अपने कोच और परिजनों का शुक्रगुजार हैं।
फोटो ऱ्- परवेज का फाइल फोटो