{"_id":"612fb44b8ebc3e31e47f3ee3","slug":"sports-mewat-news-noi6022275174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग पूनया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग पूनया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
तावडू। टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत को कुश्ती में कांस्य पदक दिलाने वाले बजरंग पूनिया ने कहा कि चाहे वो ओलंपिक हो या पैरालंपिक, सभी खिलाड़ी जी जान लगाकर देश के लिए मेडल लाने का काम करते हैं। वे जिले के बिस्सर अकबरपुर गांव में आयोजित बाबा जाहरवीर गोगा पीर मेला के अवसर पर कुश्ती दंगल में सम्मान समारोह में पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस बार ना केवल टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में 7 पदक आए बल्कि टोक्यो पैरालंपिक में यह संख्या बढ़कर दोहरे अंक तक पहुंच गई। भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है। पदक विजेता बजरंग पुनिया ने कहा कि जब से देश के लिए खिलाड़ी मेडल लाने लगे हैं, तब से खेल सुविधाएं बढ़ी हैं। आगे पदकों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उसे निखार कर सही मार्गदर्शन देना है।
बिस्सर अकबरपुर गांव की सरदारी व एनसीआर रॉयल पंजाब टीम के मालिक धर्मपाल पहलवान कोटा ने बजरंग पुनिया को 2.51 लाख, जितेंद्र त्रिपड़ी को 1.51 लाख तथा नरसिंह यादव को 1.51, संदीप यादव को 11 हजार, नासिर पहलवान को 51 हजार रुपये के अलावा युवा पहलवान पवन, नितिन, नरेंद्र, विकास, जीतू को 1100 - 1100 की इनामी राशि दी।
पहलवान नरसिंह यादव ने कहा कि जब देश के लोग सिर आंखों पर बैठाकर सम्मान करते हैं, तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा पैरालंपिक खिलाड़ियों ने भी अपने जौहर दिखाकर इतिहास रचा है। संदीप यादव पहलवान ने कहा कि भारतवर्ष में वैसे तो कुश्ती खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन दूसरे देशों में खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं यहां से कई गुणा बेहतर है। अगर खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण व सुविधाएं दी जाएं तो देश में मेडल की संख्या में तेजी से इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
कोच भूपेश कुमार ने कहा कि जब उनके शिष्य भारत को पदक दिलाते हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि बिस्सर अकबरपुर में सैकड़ों पहलवानों ने कुश्ती दंगल में भाग लिया है। उनमें हुनर की कोई कमी नहीं है, बशर्ते उन्हें बेहतर प्रशिक्षण की जरूरत है।
इस अवसर पर सीडीआर ग्रुप के मालिक त्रिलोक चौधरी, महेश घोडारोप, लखपत प्रधान, थान सिंह किसान नेता, इंद्रनील, नरेश प्रजापति, कंवर राजीव, बल्ला चेयरमैन, नरेश कुमार एसडीएम तावडू, शालिनी तहसीलदार तावडू, दयाराम नंबरदार, सत्ते सरपंच, हरकिशन, महेंद्र सिंह सीआरपीएफ सेवानिवृत्त एसपी, जगदीश पूर्व भारत केसरी आदि मौजूद रहे।
फोटोऱ्- सम्मान समारोह के दौरान मौजूद पहलवान