फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sports library to be built in Noida Cricket Stadium

नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में बनेगी स्पोर्ट्स लाइब्रेरी

Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sports library to be built in Noida Cricket Stadium
नोएडा। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में बने क्रिकेट स्टेडियम में अब स्पोर्ट्स लाइब्रेरी बनेगी। क्रिकेट स्टेडियम को चलाने वाली एजेंसी फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) इसे बनाएगी। यहां लोगों को खेलों से जुड़ी गतिविधियों के बारे में किताबों के माध्यम से जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

पेफी के पदाधिकारियों ने बताया कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एशिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लाइब्रेरी है। यहां करीब 14,000 खेलों से जुड़ी किताबें लोगों को पढ़ने के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, नोएडा के क्रिकेट स्टेडियम में करीब 20,000 किताबों के साथ स्पोर्ट्स लाइब्रेरी शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। यहां लोगों को खेलों से जुड़ी किताबें दान देने की भी अपील की गई है। यहां अपने माध्यम से किताबें जुटाने के अलावा लोगों से सहयोग की भी अपेक्षा करने की बात पदाधिकारियों ने कही। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने भी क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्स लाइब्रेरी बनाने की योजना की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, एजेंसी के पदाधिकारियों का कहना है कि इस लाइब्रेरी में अलग-अलग भाषाओं में लिखीं खेल की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। लाइब्रेरी के लिए सदस्यता शुल्क लिया जाएगा जिसे अभी तय करना बाकी है। लाइब्रेरी में अर्जुन अवार्डी, ओलंपिक पदक विजेता व क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed