{"_id":"6810ebe31daf03acc10e36c7","slug":"sports-facilities-will-increase-in-malkapur-stadium-trainers-will-also-be-appointed-grnoida-news-c-23-1-vns1013-60672-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मलकपुर स्टेडियम में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं, प्रशिक्षक भी होंगे नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मलकपुर स्टेडियम में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं, प्रशिक्षक भी होंगे नियुक्त
विज्ञापन
मलकपुर स्टेडियम में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं, प्रशिक्षक भी होंगे नियुक्त
जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
- अवैध रूप से संचालित खेल अकादमी, जिम व स्विमिंग पूल पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण लेने के लिए दिल्ली या आसपास के जिलों में नहीं जाना होगा। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द ही कई खेल सुविधाओं के साथ साथ प्रशिक्षकों की नियुक्त होने वाली है। जरूरी उपकरण व अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। जिले में अवैध रूप से चल रहे जिम सेंटर व स्विमिंग पूलों पर कार्रवाई भी होगी। मंगलवार को जिले में खेल गतिविधि कराने और प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने खेल सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। उनको पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से जूम ऐप पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने की। उन्होंने जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ाने के साथ प्रशिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए है। ताकि जिले के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया हो सके और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें। स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने युवा कल्याण विभाग को पीआरडी जवान तैनात करने के निर्देश दिए। वन विभाग को स्टेडियम परिसर में पौधरोपण कर सौंदर्यकरण कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने खेल गतिविधियों पर जोर देते हुए संंबंधित अधिकारियों को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के भी निर्देश दिए है। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी से जिले में अवैध रूप से चल रही खेल अकादमी, जिम व स्विमिंग पूल का चिन्हित कर विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। बैठक में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।