फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sports department will honour players who win at national level

ग्रेनो: ओलंपिक ही नहीं, जिला स्तर के पदक विजेताओं पर भी होगी धनवर्षा, खेल विभाग खिलाड़ियों को करेगा सम्मानित

Fri, 04 Oct 2024 09:40 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Oct 2024 09:40 AM IST
सार

राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले करीब 50 से 60 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों को 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
Sports department will honour players who win at national level
जिला स्तर के पदक विजेताओं पर भी होगी धनवर्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओलंपिक व पैरालंपिक में देश व राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बाद अब जिले स्तर की प्रतिभाओं पर भी धनवर्षा होगी। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


विभाग की ओर से खिलाड़ियों की सूची तैयार की जा रही है। इन खिलाड़ियों का 15 से 20 अक्तूबर के बीच जिलाधिकारी चेक व प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन करेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि गांव में रहने वाली प्रतिभाओं को पैसे के अभाव में खेल छोड़ना पड़ जाता था। उनके पास पैसे नहीं होने के कारण उन्हें लोगों की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के फंड से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पिछले तीन साल में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की जिला प्रशासन की ओर से मदद की जाएगी। इसमें सबसे अधिक उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा जो परिषदीय स्कूलों से आते हैं। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के फंड से 10 लाख रुपये खिलाड़ियों पर खर्च होंगे।

विज्ञापन

50 से 60 खिलाड़ियों को मिलेगा चेक
राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले करीब 50 से 60 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों को 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं राज्य स्तर पर जीतने वाले परिषदीय व अन्य स्कूलों के छात्रों को 1100, 5100 और 3100 रुपये की धनराशि मिलेगी। जिला स्तरीय पीटीआई से अब तक करीब 30 से अधिक खिलाड़ियों की सूची खेल विभाग को मिल चुकी है।

अवैध जिम व स्विमिंग पूल से वसूले गए रुपये
जनपद में बिना एनओसी संचालित हो रहे जिम व स्विमिंग पूल पर खेल विभाग की ओर से डंडा चलाया गया। पहली बार जिम व स्विमिंग पूल संचालकों ने एनओसी ली। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप क्रीड़ा अधिकारी टीम के साथ सोसाइटियों में गईं और बिना एनओसी संचालन कर रहे संचालकों पर जुर्माना लगाया। इसका नतीजा यह निकला कि करीब 200 से अधिक जिम और स्विमिंग संचालकों ने एनओसी ली, जिससे जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति में दो करोड़ रुपये का फंड जमा हुआ।

खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए सूची तैयार की जा रही है। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले जिला स्तरीय खिलाड़ियों को जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी की मौजूदगी में प्रोत्साहित किया जाएगा। 10 लाख रुपये खिलाड़ियों पर खर्च होंगे। - लक्ष्य राज त्यागी, जिला क्रीड़ा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed