फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sports are essential for a healthy society and development of the country: Jayant

Noida News: स्वस्थ समाज और देश के विकास के लिए खेल जरूरी-जयंत

Sat, 29 Nov 2025 08:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 29 Nov 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Sports are essential for a healthy society and development of the country: Jayant
- फोटो -
विज्ञापन

दो करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का किया केंद्रीय मंत्री ने शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर में बनने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करने शनिवार को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और देश के विकास के लिए बच्चों के लिए स्कूल में खेल सिखाया जाना जरूरी है। उन्हें खेलने के उचित संसाधन मुहैया कराना संस्था और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

कस्बे के किसान इंटर कॉलेज में दो करोड़ की लागत से बनने जा रहे इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के अलावा ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंद्र पहलवान, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व बिजनौर के सांसद चंदन चौहान भी मौजूद। जयंत चौधरी ने कहा, क्षेत्र में काफी तेजी से विकास हो रहा है। पास में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल डिवाइस, विश्वविद्यालय बन रहे हैं जो कि बेहद अच्छा है। लेकिन यहां खेल से जुड़ी किसी व्यवस्था पर काम नही हुआ है। इसलिए प्रबंधन समिति की मांग पर कॉलेज में स्टेडियम बनाने के लिए सांसद निधि से 2 करोड़ रुपये दिया गया है। उन्होंने समिति से अपील की है कि इस स्टेडियम का एक धरोहर की तरह निर्माण करें, जिससे कि यहां के बच्चे बॉक्सिंग, बैडमिंटन आदि खेलों पारंगत बन देश के लिए पदक जीत सकें। उन्होंने नोएडा में युवाओं के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा की। आगे कहा, भाजपा और लोकदल ने मिलकर किसान और हर जाति के विकास के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री ने किसानों की पीड़ा को समझते हुए गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की है। कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि जाति से ऊपर उठकर हर मतदाता तक पहुंचना है और उनकी समस्याओं को समझना है। अजीत दोला, मलूक नागर, नरपत सिंह, सुल्तान नागर, संजय, दीपक सिंह, सोरेन प्रधान, रूपेश वर्मा समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed