{"_id":"6102f7638ebc3e663a521869","slug":"sports-academy-will-be-run-afresh-in-sports-complex-grnoida-news-noi5964732181","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नए सिरे से संचालित होंगी खेल अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नए सिरे से संचालित होंगी खेल अकादमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स नए सिरे से खेल अकादमी शुरू करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने 26 जुलाई को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया है। 29 जुलाई से आवेदक कुल 12 खेलों के लिए प्रस्ताव दे सकेंगे। 10 अगस्त दोपहर 12 बजे प्री-बिड बैठक होगी। 25 अगस्त सुबह 11 बजे से आरएफपी को खोला जाएगा। 15 दिन बाद कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद कोरोना के कारण डेढ़ साल से बंद खेल गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदान समेत ओलंपिक आकार का स्वीमिंग पूल है। यहां का क्रिकेट स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से मान्यता प्राप्त है। यह आईसीसी का 48वां मैदान है। कोरोना से पूर्व तक यहां पुल्लेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी और पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह की क्रिकेट अकादमी संचालित की जा रही थी। इनकी समयावधि पूरी हो चुकी है।
ऐसे में प्राधिकरण ने कांप्लेक्स में मौजूद कुल 12 खेल सुविधाओं को शुरू कराने के लिए आरएफपी जारी कर वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। इनमें दो खेल गतिविधियां स्वीमिंग व स्क्वैश के लिए अलग से प्रस्ताव मांगा है। इसमें संस्था का पंजीकरण, जीएसटी पंजीकरण समेत अन्य दस्तावेज आवश्यक हैं। बाकी 10 खेलों के लिए इसकी अनिवार्यता नहीं है। कांप्लेक्स में स्वीमिंग पूल, स्क्वैश, टेनिस, बास्केटबॉल, वालीबॉल, टेबल टेनिस, स्केटिंग, शूटिंग, फुटबॉल, बॉक्सिंग, मल्टी जिम, क्रिकेट की सुविधा है।
विज्ञापन
60-40 की रहेगी हिस्सेदारी
प्रपोजल के तहत जिस संस्था या कोच को अकादमी शुरू करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उनके साथ प्राधिकरण की हिस्सेदारी 60-40 की रहेगी। 40 प्रतिशत रकम अकादमी संचालक या कोच को प्राधिकरण के खाते में जमा करानी होगी। हर साल फीस में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी। न्यूनतम दो साल के लिए अनुबंध किया जाएगा। कामकाज ठीक होने पर एक साल के लिए इसे बढ़ाया जा सकेगा।
फिक्सड चार्ज लेगा प्राधिकरण
प्रपोजल के बाद चयनित संस्था या कोच से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण विभिन्न अकादमी के एवज में 8 हजार से 60 हजार रुपये तक का हर माह फिक्सड चार्ज भी वसूलेगा। इसके अलावा अकादमी में अधिकतम फीस के लिए भी प्रपोजल में निर्देश जारी किया गया है। संस्था या अकादमी के कोच इससे अधिक फीस खिलाड़ियों से नहीं ले सकेंगे।