{"_id":"6ae7460caf596114110a7a1d","slug":"sport-talent-hunt-concludes-para-athletes-honored-noida-news-c-1-noi1095-4895546-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्पोर्ट टैलेंट हंट का समापन, पैरा एथलीटों किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्पोर्ट टैलेंट हंट का समापन, पैरा एथलीटों किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में रविवार को नोएडा स्पोर्ट टैलेंट हंट का समापन हुआ। इस दौरान हाल ही में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतने वाले 10 पैरा एथलीटों को सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेताओं को एक लाख, रजत पदक विजेताओं को 75 हजार और कांस्य पदक विजेताओं को 50 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।
सम्मानित खिलाड़ियों में अशोक मलिक, अजीत सिंह, भावना चौधरी, नितेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रीति पाल, सिमरन शर्मा, सूर्यकांत यादव, स्वाति चौधरी और वरुण सिंह भाटी शामिल रहे।
दो दिवसीय टैलेंट हंट में शूटिंग, बैडमिंटन, तैराकी, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक और शतरंज में एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों के पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाना और वर्ष 2036 ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना है।