फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special trains will come from Chennai and Coimbatore to Varanasi for Kashi Tamil Sangamam

Noida News: काशी तमिल संगमम के लिए चेन्नई, कोयंबटूर से बनारस आएंगी विशेष ट्रेनें

Thu, 20 Nov 2025 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Special trains will come from Chennai and Coimbatore to Varanasi for Kashi Tamil Sangamam
अगले महीने होने वाले काशी तमिल संगमम में यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से चेन्नई, कोयंबटूर से बनारस तक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन की ओर से शेडयूल जारी कर दिया गया है। 29 नवंबर से 17 दिसंबर तक ट्रेनें चलेंगी। रेलवे की ओर से 06015/06016 डॉ. एमजी रामचंद्रन चेन्नई सेंट्रल से 12 दिसंबर और 17 दिसंबर को बनारस से चलेगी। चेन्नई सेंट्रल से सुबह 4.15 बजे चलकर यह ट्रेन दूसरे दिन बनारस रात 11.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 17 दिसंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से रात 11 बजे चलकर तीसरे दिन रात 11.30 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसके अलावा 06001/06002 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी विशेष गाड़ी 29 नवंबर को कन्याकुमारी से, 5 दिसंबर को बनारस से चलेगी। कन्याकुमारी से ट्रेन सुबह 11.45 बजे चलकर तीसरे दिन बनारस रात 11.15 बजे आएगी। वापसी में 5 दिसंबर को रात 11 बजे चलकर चौथे दिन कन्याकुमारी सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह चेन्नई से 06003/06004 विशेष ट्रेन 2 दिसंबर को चेन्नई से सुबह 4.15 बजे चलकर दूसरे दिन बनारस स्टेशन पर रात 11.15 बजे आएगी। 7 दिसंबर को बनारस से यह ट्रेन रात 11 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन चेन्नई सेंट्रल रात 11.30 बजे पहुंचेगी। 06005/06006 कोयंबटूर -बनारस-कोयंबत्तूर विशेष ट्रेन का संचालन 3 दिसंबर को कोयंबटूर और 9 दिसंबर को बनारस से चेन्नई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed