{"_id":"691395a15f23a9aef50746a1","slug":"special-prayers-offered-for-those-killed-in-delhi-blasts-na-news-c-5-1-drn1046-832562-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली धमाके में मारे गए लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली धमाके में मारे गए लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की गई
Wed, 12 Nov 2025 01:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती करतीं दासंगलु पुल। स्रोत परमार्थ मीडिया।
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री दासंगलु पुल 16 अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचीं।
आश्रम में उन्होंने पवित्र सांध्यकालीन गंगा आरती में भाग लिया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के बाद, मंत्री दासंगलु पुल और उनके प्रतिनिधिमंडल ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने लाल किले के निकट हुए धमाके में मारे गए लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की और उनके प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष यज्ञ कर प्रार्थना भी की गई।
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्र है तो हम हैं, यह भाव शिक्षा में होना चाहिए। शिक्षा के साथ संस्कार जुड़े रहें, तो ऐसे ब्लास्ट नहीं होंगे, दिल्ली जैसी घटनाएं नहीं होंगी, फिर देश में दिल जीतने वाली घटनाएं होंगी।
शिक्षा केवल कॅरिअर का साधन न बन जाए, बल्कि चरित्र और समर्पण की साधना बने यही इस विशेष दिन का संदेश है। गंगा आरती कर दासंगलु पुल ने कहा कि यह आरती केवल देवभक्ति नहीं, बल्कि देशभक्ति के संस्कार भी जगाती है। यहां आकर जो शांति और ऊर्जा मिलती है, वह केवल व्यक्तिगत नहीं राष्ट्रहित के संकल्पों को भी मजबूत बनाती है। गंगा आरती में सांसद रमेश अवस्थी आदि शामिल रहे।