फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special OPD facility will increase in district hospital

Noida News: जिला अस्पताल में बढ़ेगी स्पेशल ओपीडी की सुविधा

Wed, 28 Jun 2023 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Special OPD facility will increase in district hospital
जिला अस्पताल में बढ़ेगी स्पेशल ओपीडी की सुविधा
विज्ञापन

- अस्पताल प्रशासन ने शासन से 25 अतिरिक्त डॉक्टर मांगे

- नए अस्पताल में 100 से बढ़कर 240 बेड की सुविधा शुरू

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिला अस्पताल में जल्द ही स्पेशल ओपीडी शुरू होने जा रही है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन से 25 अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है। अहम है कि अब अस्पताल की क्षमता 100 बेड से बढ़कर 240 बेड की हो गई है। साथ ही, ओपीडी का आंकड़ा भी रोजाना तीन हजार को पार कर रहा है।

जिला अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से भी वार्ता की है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जनपद में करीब दस डॉक्टरों की तैनाती कोविड के दौरान की गई थी, इन डॉक्टरों को जिला अस्पताल में स्थायी करने के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के अंतर्गत काम करने वाले करीब 15 डॉक्टरों को भी जिला अस्पताल में तैनात करने का सुझाव दिया गया है। नए डॉक्टरों की तैनाती के बाद अस्पताल का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

फिलहाल, अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, इंटरनल मेडिसिन सहित कई विशेषज्ञों डॉक्टरों की कमी है। इनकी तैनाती के लिए भी शासन से मांग की गई है, क्योंकि अस्पताल में 20 बेड के तीन इंटेंसिव केयर यूनिट शुरू किए जा चुके हैं। एक सप्ताह में करीब 15 गंभीर मरीजोंं को आईसीयू में भर्ती किया गया है। साथ ही, 24 घंटे पैथोलॉजी लैब, एमआरआई और सीटी-स्कैन की सुविधा भी शुरू की गई है। इन सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए डॉक्टरों की कमी है, क्योंकि अस्पताल में 100 बेड के अनुसार ही स्थायी डॉक्टरों का पद है। 32 स्थायी डॉक्टरों के पद के मुकाबले वर्तमान में 25 डॉक्टरों की ही तैनाती हैं। जबकि 10-12 डॉक्टर संविदा पर काम कर रहे हैं। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि शासन स्तर पर डॉक्टरों की नियुक्ति की बात चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही नए डॉक्टर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed