फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sparsh School players won 11 medals in skating.

Noida News: स्केटिंग में स्पर्श स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

Wed, 12 Nov 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Sparsh School players won 11 medals in skating.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला क्रीड़ा भारती की ओर से मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के 11 खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक समेत 11 पदक हासिल किए। इसमें जिलेभर से 21 स्कूलों से करीब 250 खिलाड़ी शामिल हुए। बालक व बालिका वर्ग में अंडर-6, 8, 10, 12, 14, 16, 19 वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कोच अनुज भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में अलग अलग कैटेगरी में भाविक, शिवांश और रजनीश ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अक्षित तथा माधव ने रजत पदक और आर्या, आस्था, रूबीर, आरिजा, दिविशा, आदर्श ने कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति राणा ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed