फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sp will stage protest in Greater Noida demanding action against Gyanesh Kumar

ग्रेटर नोएडा में सपा करेगी प्रदर्शन: दो से आठ अक्तूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, सीईसी के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 02 Oct 2026 03:53 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Oct 2026 03:53 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी ने एक प्रेस वार्ता की। इसमें जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने और वोट चोरी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
sp will stage protest in Greater Noida demanding action against Gyanesh Kumar
सपा करेगी प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन स्वर्ण नगरी स्थित प्रेस क्लब में किया गया। प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एक एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं तथा भाजपा को लाभ पहुंचाने की नीयत से वोट चोरी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)के दौरान के द्वारा लिए गए फैसलों से देश के नागरिकों के संविधान के अधिकारों पर हमला हुआ है। पिछले 10 महीने के दौरान चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने निर्वाचन आयोग के कई फसलों पर आपत्ति दर्ज की थी। कई फैसलों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली भारतीय लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। समाजवादी पार्टी उनको तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के रूप में मनायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही हो चोरी की साजिश को पर्दाफाश किया जायेगा और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव विनय पाल प्रमुख, फकीर चंद नागर, सुधीर भाटी, परमेन्द्र भाटी विनोद लोहिया, विक्रम टाइगर ,रामशरण नागर, मिंटी खारी, दीपक शर्मा, अकबर खान, अवनीश भाटी, विकास जतन भाटी, विकास भनौता, कुलदीप भाटी, प्रशांत भाटी, सुभाष भाटी, अजय चौधरी, सुमित शर्मा, वकील सिद्दकी, रूबी नागर, शिमला सागर, हारून सैफी, सत्यप्रकाश नागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed