फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP protested against the policy

Noida News: सपा ने किया स्कूलों के विलय की नीति के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 11 Jul 2025 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
SP protested against the policy
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सरकार के प्रदेश में स्कूलों को विलय करने की नीति के खिलाफ समाजवादी पार्टी के गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा विलय नीति के माध्यम से प्रदेश भर हजारों सरकारी स्कूल बंद कर गरीब, मजदूर, दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश रच रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गजराज चेयरमैन ने कहा कि विलय के नाम स्कूलों को बंद करने का भाजपा सरकार का फैसला संविधान में दिए गए शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी ने कहा कि फैसले को वापस नहीं लिया तो सपा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, डॉ. महेंद्र नागर, जिला महासचिव सुधीर तोमर, सुरेंद्र नागर, राहुल अवाना, कपिल ननका, मनोज भाटी, लाल सिंह गौतम, जगवीर नंबरदार, अकबर खान, डॉ. शशि यादव, सुनीता यादव, देवेंद्र अवाना, अक्षय भाटी, संजय यादव , मेहराजुद्दीन उस्मानी, शीतल शर्मा, जावेद अंसारी, मुरारी लाल गौतम, महेश चंद जाटव, अनिल प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, निखिल नागर, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed