फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP could not cash in on Gujjar society's displeasure with BJP

भाजपा से गुर्जर समाज की नाराजगी भुना नहीं पाई सपा

Fri, 11 Mar 2022 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
SP could not cash in on Gujjar society's displeasure with BJP
ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। गौतमबुद्घ नगर में समाजवादी पार्टी इस बार भी जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। मिहिर भोज प्रतिमा प्रकरण के बाद गुर्जर समाज के लोगों की नाराजगी का लाभ उठाने के लिए पार्टी ने दादरी से गुर्जर प्रत्याशी राजकुमार भाटी और जेवर से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर आरएलडी के अवतार सिंह भड़ाना पर दांव लगाया। गुर्जर समाज की भाजपा से नाराजगी और रालोद से गठबंधन कर पार्टी यह मानकर चल रही थी कि इस बार जीत हासिल कर लेगी, लेकिन दोनों ही प्रत्याशी मतगणना शुरू होने के बाद पहले चरण से ही पिछड़ते गए। हालांकि पार्टी के लिए राहत की बात यह रही कि नोएडा, दादरी और जेवर तीनों सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दादरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर को सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस दौरान गुर्जर समाज के लोगों ने प्रतिमा के शिलापट्ट पर लिखे सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर शब्द पर काला पेंट करने का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाया था। इस मामले ने खूब तूल पकड़ा था और क्षेत्र में भाजपा नेताओं का जबरदस्त विरोध किया गया था। गुर्जर समाज की ओर से की गई पंचायतों में भाजपा को वोट न देने का आह्वान किया और चेतावनी भी दी गई थी। हालांकि उस दौरान भाजपा से जुड़े गुर्जर नेता मामले को तूल देने के पीछे सपा नेताओं का हाथ मान रहे थे। इस मामले के दौरान कुछ सपा नेताओं सहित अन्य लोगों पर केस भी दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

सपा का रालोद से गठबंधन होने के बाद पार्टी मानकर चल रही थी कि अब चुनावों में भाजपा का कड़ी टक्कर देगी। इसी के मद्देनजर दादरी से राजकुमार भाटी और जेवर में अवतार भड़ाना को मैदान में उतारा गया। इसके बाद दोनों सीटों पर जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन भाजपा के वोटरों ने हर बात को भुलाकर पार्टी के पक्ष में वोट किया। नतीजा यह रहा कि तीनों सीटों पर भाजपा को बड़ी जीत मिली और सपा-रालोद गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया नहीं साइलेंट वोटर ने सुनिश्चित की जीत
मतदान से पूर्व भी मिहिर भोज प्रकरण खूब हवा दी गई थी। इससे दादरी और जेवर सीट पर मुकाबला रोचक बन गया था, लेकिन मतगणना के बाद घोषित नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं कि सोशल मीडिया पर सक्रिय मतदाता और समर्थकों को दरकिनार कर साइलेंट वोटर ने तीनों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed