फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP alleges irregularities in the teachers' electoral roll.

Noida News: सपा ने लगाया शिक्षक मतदाता सूची में धांधली का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
SP alleges irregularities in the teachers' electoral roll.
-सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर की शिकायत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात कर मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल ने 340 संदिग्ध मतदाताओं की सूची डीएम को सौंपी और करीब पांच हजार फर्जी वोट जोड़े जाने का दावा किया। जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सूची की जांच कराने और संदिग्ध नाम हटाने की मांग की। सपा नेताओं ने निर्वाचन कर्मियों की मिलीभगत का आरोप भी लगाया। डीएम ने जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आधिकारिक रिकॉर्ड में मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी 2026 को हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article