फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SOP formed for security of sensitive institutions

Noida News: संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा के लिए एसओपी गठित

Wed, 12 Nov 2025 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 12 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
SOP formed for security of sensitive institutions
एयरपोर्ट पर रात्रि गश्त करती पुलिस: पुलिस
दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके के बाद देहरादून एयरपोर्ट और दूसरे संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाकर एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) गठित की गई है। वहीं, एयरपोर्ट और दूसरे संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को देहरादून एयरपोर्ट पर पुलिस, एयरपोर्ट प्रशासन, सीआईएसएफ, फायर विभाग आदि की एक सुरक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें किसी भी अप्रिय घटना को नाकाम करने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। एयरपोर्ट के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीआईएसएफ और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां संभालेंगी। जबकि एयरपोर्ट के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस देखेगी।
विज्ञापन




देहरादून एयरपोर्ट के अलावा हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और लालतप्पड़ इंडस्ट्रियल एरिया में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों पर पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां चौबीसों घंटे नजर बनाए हुए हैं। पुलिस होटल, होम स्टे और गांव गलियों में घूमकर संदिग्धों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान

हर्रावाला, लालतप्पड़, जौलीग्रांट और रानीपोखरी पुल के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। प्रत्येक वाहन की तलाशी ली जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पूरे क्षेत्र में घूमकर पुलिस अभियान चल रही है।




---



एयरपोर्ट, हिमालयन अस्पताल और विवि, लालतप्पड़ इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट पर एक बैठक भी हुई है, जिसमें एसओपी गठित कर दी गई है। संभावित इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। दूसरी सुरक्षा एजेंसियां भी काम में लगी हुई हैं। - प्रदीप कुमार राणा, कोतवाल डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed