{"_id":"68a88c3f2fe043c2730947cb","slug":"son-and-daughter-in-law-took-over-the-flat-of-an-elderly-couple-grnoida-news-c-23-1-lko1064-72500-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बेटे-बहू ने बुजुर्ग दंपती के फ्लैट पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बेटे-बहू ने बुजुर्ग दंपती के फ्लैट पर किया कब्जा
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित निराला एस्टेट-2 सोसाइटी निवासी 67 वर्षीय कमलेश शर्मा ने अपने बेटे-बहू पर न सिर्फ उत्पीड़न और धमकी देने, बल्कि उनके नए खरीदे फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। शिकायत में सोसाइटी के सुरक्षा अधिकारी पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कमलेश शर्मा ने केस दर्ज कराया है कि वह अपने पति पुष्पेंद्र कुमार शर्मा व 94 वर्षीय ससुर के साथ किराये के फ्लैट निराला एस्टेट में रह रही हैं। बहू ज्योति शर्मा व बेटे शैलेंद्र शर्मा के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। उन्होंने 13 सितंबर 2024 को आधिकारिक रूप से संबंध विच्छेद कर बेटे-बहू को चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। कमलेश शर्मा ने पिछले साल अक्तूबर 2024 में शिफ्ट होने के लिए निराला एस्टेट में फ्लैट खरीदा था। लेकिन 15 सितंबर 2024 को ज्योति शर्मा ने अपनी बेटी और एक ताला खोलने वाले कारीगर की मदद से फ्लैट का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया।
आरोप है कि अलमारी में रखे चांदी के सिक्के और नकदी भी गायब कर दी गई। यह पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कमलेश शर्मा ने निराला एस्टेट-2 के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नवीन गुप्ता और अनुरक्षण प्रभारी नितिन तिवारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रतिवादी पक्ष के साथ मिलकर फ्लैट पर कब्जा कराने में सहयोग किया।
विज्ञापन
बहू ज्योति शर्मा बार-बार गाली-गलौज और मारपीट करती है। वह गुंडों की मदद से उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती है। 94 वर्षीय ससुर सहित तीन वरिष्ठ नागरिक किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं जबकि उनके अपने खरीदे फ्लैट पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
मामले में पुलिस से शिकायत की थी लेकिन मदद नहीं मिलने पर कोर्ट की शरण ली है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।