{"_id":"6989f8ce165027c24e0ac8d7","slug":"some-bought-a-teddy-bear-to-appease-their-sister-while-others-bought-one-to-win-back-their-angry-friend-noida-news-c-1-noi1095-3932290-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसी ने बहन तो किसी ने नाराज दोस्त को मनाने के लिए खरीदा टेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसी ने बहन तो किसी ने नाराज दोस्त को मनाने के लिए खरीदा टेडी
विज्ञापन
युवा बोले- टेडी खिलौने से ज्यादा भावनाओं से जुड़ा साथी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन मनाए जाने वाले टेडी डे से पहले बाजारों में न सिर्फ खरीदारी की चहल-पहल दिखी बल्कि भावनाओं की गर्माहट भी महसूस की गई। सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, सेक्टर-27, सेक्टर-104, हरोला, भंगेल, बरोला, सेक्टर-62 समेत दूसरे इलाकों में युवाओं के हाथों में रंग-बिरंगे टेडी नजर आए लेकिन हर टेडी अपने साथ एक अलग कहानी और एहसास समेटे हुए था।
कॉलेज में पढ़ने वाली विशु शर्मा ने बताया कि इस बार उन्होंने अपनी पहली कमाई से अपनी बहन के लिए टेडी खरीदा। विशु के अनुसार यह सिर्फ गिफ्ट नहीं है, बल्कि बहन के प्रति प्यार का प्रतीक है। सेक्टर-18 में मिले अभिषेक ने बताया कि उन्होंने अपने नाराज दोस्त को मनाने के लिए उन्हें टेडी गिफ्ट किया। अभिषेक कहते हैं कि शब्दों से ज्यादा यह छोटा-सा तोहफा दोस्ती की अहमियत समझा देता है। सेक्टर-82 में रहने वाली सोनम झा के लिए टेडी जहां खिलौना से ज्यादा भावनाओं से जुड़ा साथी है, वहीं पूजा के लिए भरोसे और अपनेपन का प्रतीक। पूजा कहती हैं कि छोटे में उन्हें टेडी बहुत पसंद थे। साल में एक बार जब यह फेस्टिवल आता है तो वह अपने बचपन को याद करती हैं।
महंगे नहीं, भावनात्माक जुड़ाव वाले टेडी की मांग ज्यादा
वहीं, दुकानदारों के अनुसार इस साल महंगे और बड़े टेडी की बजाय सादे लेकिन भावनात्मक जुड़ाव वाले टेडी की मांग ज्यादा रही। भंगेल में स्थित गिफ्ट शॉप के मालिक शिवम ने बताया कि छोटे और मध्यम आकार के टेडी सबसे ज्यादा बिके। लोगों का फोकस कीमत से ज्यादा भावनाओं पर रहा।